[Exclusive] Realme Narzo 80x 5G के भारतीय मॉडल की मेमोरी और कलर ऑप्शन आए सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/Realme-Narzo-80x-5G-leaked.jpg
Highlights

Realme Narzo 80 सीरीज का लॉन्च करीब लग रहा है और इसमें पिछले मॉडल की तरह एक से ज्यादा वेरिएंट्स शामिल हो सकते हैं। पहले हमने Realme Narzo 80 Pro/80 Ultra की जानकारी दी थी जिसका मॉडल नंबर RMX5033 है। वहीं, अब 91मोबाइल्स ने एक्सक्लूसिव रूप से Narzo 80x के मेमोरी वैरियंट, कलर ऑप्शंस और भारतीय बाजार के लिए मॉडल नंबर का खुलासा किया है।

Realme Narzo 80x के कलर्स (लीक)

फिलहाल Realme Narzo 80x को लेकर यही जानकारी सामने आई है। याद दिला दें कि Realme Narzo 70x को अप्रैल 2024 में लॉन्च किया गया था जिसकी शुरुआती कीमत ₹11,999 थी। हम अंदाजा लगा सकते हैं कि जब तक कि कंपनी की योजना में कोई बदलाव न हो Narzo 80x भी लगभग उसी टाइमलाइन में लॉन्च हो सकता है।

अगर Narzo 80x, Realme P3x का रीब्रांडेड वर्जन हुआ, तो इसमें मिलते-जुलते हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं।