Realme Neo 7 SE स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले गेमिंग और AI फीचर्स हुए टीज, जानें डिटेल्स

Join Us icon

Realme ने आधिकारिक तौर पर DeepSeek-R1 के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है, जिससे Realme Neo 7 SE इंडस्ट्री का पहला स्मार्टफोन बन गया है जो AI-पावर्ड गेमिंग एन्हांसमेंट्स के साथ आएगा। बता दें कि यह मोबाइल 25 फरवरी को चीन में लॉन्च होने वाला है। इसके साथ ही एक और मॉडल Realme Neo 7x नाम से एंट्री लेगा। आइए, आगे लेटेस्ट टीजर में सामने आए 7 SE के फीचर्स को विस्तार से जानते हैं।

Realme Neo 7 SE के गेमिंग और AI स्पेसिफिकेशंस

  • नए टीजर पोस्टर्स के अनुसत Realme Neo 7 SE में ‘सुपर गॉड वन-क्लिक कॉम्बो’ फीचर मिलेगा जिससे यूजर्स को बेहतर गेमिंग अनुभव प्राप्त होगा। इस फीचर की मदद से वे दो उंगलियों से तीन उंगलियों वाले ऑपरेशन कर सकेंगे। कॉम्बो स्किल्स को कस्टमाइज कर पाएंगे और बड़े ऑपरेशंस को ऑटोमेटिक तरीके से पूरा कर सकेंगे।
  • यह अपने सेगमेंट का एकमात्र स्मार्टफोन होगा जो ‘ओपन वर्ल्ड मोबाइल गेम्स’ को 120 फ्रेम प्रति सेकंड तक सपोर्ट करेगा। पहले बैच में 15 गेम्स के लिए यह सपोर्ट दिया जा सकता है।
  • Realme Neo 7 SE में एक बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए तीन जरूरी फीचर्स होंगे। यह कोई फ्रेम ड्रॉप नहीं (no frame drops) ,कोई हीटिंग समस्या नहीं (no heat) और कोई डिसकनेक्शन नहीं (no disconnection) हैं।
  • यह GT परफॉर्मेंस इंजन, एयरफ्लो कोल्ड फ्रंट कूलिंग (7.7K सुपर लार्ज सिंगल-लेयर VC) और Sky Communication System 2.0 (ई-स्पोर्ट्स एंटीना डिजाइन ) के कॉम्बिनेशन की वजह से संभव होगा।
  • दावा है कि Genshin Impact के 1 घंटे के टेस्ट में यह स्मार्टफोन औसतन 59.1 fps फ्रेम रेट और 45.9°C अधिकतम तापमान के साथ हाई-क्वालिटी परफॉर्मेंस देने में काबिल रहा है।
  • DeepSeek-R1 इंटीग्रेशन भी इस डिवाइस का खास फीचर होगा जो गेमिंग अनुभव को और बेहतर बनाएगा।
  • ग्राहकों को AI रियल-टाइम स्ट्रैटेजी एक पॉपुलर ऑटो चेस गेम में दी जाएगी। इसके अलावा यूजर्स AI की मदद से कई बड़ी समस्याओं को हल कर सकेंगे, बेहतर कॉम्बैट इनसाइट्स प्राप्त कर पाएंगे और सटीक रणनीति तैयार कर सकेंगे।

Realme Neo 7 SE लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशंस

  • Realme Neo 7 SE स्मार्टफोन का आधिकारिक लॉन्च 25 फरवरी 2025 को चीन में होना कंफर्म हुआ है।
  • यह डिवाइस MediaTek Dimensity 8400 Max चिपसेट के साथ आएगा। यह AnTuTu बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर 1,884,673 अंक हासिल कर चुका है।
  • चीन में इस नए स्मार्टफोन का प्री-रिजर्वेशनशुरू हो चुका है।
  • मोबाइल में 6000 निट्स आई-प्रोटेक्शन फ्लैट डिस्प्ले स्क्रीन और Mecha डिजाइन मिलने की बात सामने आई है।
  • यह फोन ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत CNY 2000 से कम होने की संभावना है।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 7000 mAh की बड़ी बैटरी और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here