
रियलमी ने बीते दिन ऐलान किया है कि आने वाले 29 मई को Realme Neo 7 Turbo स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, अब कंपनी वेबसाइट और माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर डिवाइस के कलर ऑप्शन और ट्रांसपेरेंट डिजाइन की जानकारी शेयर कर दी गई है। खास बात यह है कि नया स्मार्टफोन ब्रांड के अब तक के मोबाइल्स से काफी अलग लुक में नजर आया है। आइए, आगे आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
Realme Neo 7 Turbo का डिजाइन
- ब्रांड ने नए टीजर में Realme Neo 7 Turbo स्मार्टफोन के Transparent Gray वैरियंट की पहली झलक शेयर की गई है।
- फोन का Transparent Gray एडिशन एकदम यूनिक और हाई-टेक लुक के साथ नजर आया है।
- इसके बैक पैनल में फोन के इंटरनल लेआउट को लगभग 1:1 स्केल पर दर्शाया गया है, जो कि एक ट्रांसपेरेंट कवर के नीचे दिखता है।
- कंपनी ने इसके डिजाइन में लेजर एंग्रेविंग और मल्टी-टेक्सचर क्राफ्ट्समैनशिप का इस्तेमाल किया है, जिससे इंटरनल कॉइल और अन्य कंपोनेंट्स की संरचना को रियलिस्टिक टच दिया गया है।
- Realme Neo 7 Turbo के इस कलर वैरियंट में NFC कॉइल को हाइलाइट किया गया है और कैमरा लेंस के पास ग्रीन सेक्शन देखा जा सकता है, जिसे संभवतः चार्जिंग इंडिकेटर के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।
Realme Neo 7 Turbo के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: Realme Neo 7 Turbo में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला एक फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह न केवल हाई रिजॉल्यूशन और बेहतर कलर एक्सपीरियंस देगा, बल्कि गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान स्मूद विजुअल्स के लिए हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट भीप्रदान कर करेगा।
- बैटरी: आगामी स्मार्टफोन में 7000mAh की एक बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। इतनी बड़ी बैटरी आमतौर पर पूरे दिन या उससे भी ज्यादा का बैकअप देने में सक्षम हो सकती है। इसके साथ 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है, जिससे कुछ ही मिनटों में डिवाइस चार्ज हो सकेगा।
- प्रोसेसर: फोन में MediaTek का नया Dimensity 9400e चिपसेट दिया जा सकता है। यह एक पावरफुल प्रोसेसर है जो 5G कनेक्टिविटी, AI टास्क्स, और हैवी ऐप्स को स्मूदली रन कर सकता है। यह चिपसेट न केवल हाई परफॉर्मेंस देगा, बल्कि बैटरी एफिशिएंसी में भी सुधार लाएगा।
- कैमरा: कैमरा की बात करें तो Realme Neo 7 Turbo में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 मेन सेंसर मिलने की उम्मीद है, जिसमें OIS (Optical Image Stabilization) सपोर्ट होगा। इसके अलावा एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और एक 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी शामिल हो सकता है।
- रैम और स्टोरेज: Realme Neo 7 Turbo में LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह कॉम्बिनेशन मल्टीटास्किंग को स्मूद बनाएगा और डेटा को फास्ट रीड/राइट करने में मदद करेगा। इस फोन के टॉप मॉडल में 16GB तक रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की संभावना है।
- सॉफ्टवेयर: यह डिवाइस Realme UI 6 के साथ आएगा, जो Android 15 पर आधारित होगा।













