
रियलमी ने अगस्त महीने में ग्लोबल मार्केट में अपना लो बजट स्मार्टफोन realme Note 60 पेश किया था जिसकी डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी सीरीज के तहत एक और मोबाइल फोन लेकर आ रही है जो Realme Note 60x नाम से लॉन्च होगा। यह रियलमी मोबाइल चीनी शॉपिंग साइट पर लिस्ट हुआ है जहां लॉन्च से पहले ही रियलमी नोट 60एक्स की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।
Realme Note 60x स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
- 6.74″ HD+ 90Hz Screen
- Unisoc T612 Processor
- 3GB RAM + 64GB storage
- 10W 5,000mAh battery
- 5MP Front Camera
- 8MP Back Camera
डिस्प्ले : लीक के अनुसार रियलमी नोट 60एक्स स्मार्टफोन 1600 X 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ पंच-होल डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी होगी जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 560निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा।
परफॉर्मेंस : यह रियलमी मोबाइल एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च किया जाएगा जो Realme UI पर काम करेगा। प्रोसेसिंग के लिए रियलमी नोट 60एक्स स्मार्टफोन को यूनिसोक टी612 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जो 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है।
मेमोरी : सामने आई जानकारी के अनुसार Realme Note 60x स्मार्टफोन 3जीबी रैम पर लॉन्च होगा जिसके साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। उम्मीद कर सकते हैं कि यह मोबाइल एक से अधिक वेरिएंट्स में लाया जाएगा जिसमें 4जीबी रैम भी मिल सकती है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए रियलमी नोट 60एक्स स्मार्टफोन के बैक पैनल पर सिंगल कैमरा सेंसर दिए जाने की बात लीक में कही गई है। यह मोबाइल 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है तथा फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।
बैटरी : लीक के मुताबिक Realme Note 60x स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी जाएगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस रियलमी मोबाइल में 10वॉट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है।
अन्य फीचर्स : रियलमी नोट 60एक्स को IP54 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है जो इसे पानी की छींटों से सुरक्षित रखेगा। इस मोबाइल में AI Boost Engine और Rainwater Smart Touch फीचर के साथ dual-band Wi-Fi और Bluetooth 5.0 के विकल्प भी मिल सकते हैं।
Realme Note 60x (लीक)
रियलमी नोट 60एक्स स्मार्टफोन के 3जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को चीनी वेबसाइट AliExpress पर 255.24 कैनेडियन डॉलर में लिस्ट किया गया है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 15,500 रुपये के करीब है। उम्मीद कर सकते हैं कि यह मोबाइल इसी प्राइस रेंज में लाया जाएगा। फोन को black और green कलर में लॉन्च किया जा सकता है।










