Realme Note फोन का लॉन्च हुआ कंफर्म, देखें ब्रांड का टीजर

Join Us icon
Highlights

  • रियलमी के सीईओ और फाउंडर ने पोस्ट शेयर किया है।
  • इसमें Realme Note सीरीज पेश होने की पुष्टि हुई है।
  • कंपनी का पहला फोन Realme Note 50 हो सकता है।

पिछले कुछ दिनों से लीक में सामने आ रहा था की Realme अपने Note सीरीज डिवाइस बाजार में उतार सकती है। वहीं, अब इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि यह जल्द बाजार में लॉन्च होंगे। दरअसल ब्रांड के सीईओ और फाउंडर स्काई ली ने सोशल मीडिया पर एक नया टीजर पोस्ट शेयर किया है। जिससे कंफर्म हो गया है कि इस श्रृंखला के स्मार्टफोन मार्केट में आएंगे। बता दें कि लीक के मुताबिक इसमें कंपनी का पहला फोन Realme Note 50 हो सकता है। आइए, आगे इसकी डिटेल जानते हैं।

Realme Note Series लॉन्च कंफर्म

  • सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर रियलमी के सीईओ और फाउंडर स्काई ली ने एक पोस्ट शेयर किया है।
  • आप नीचे दी गई डिटेल में देख सकते हैं कि रियलमी नोट फोन का जिक्र साफ नजर आता है पोस्ट में कमिंग सून भी लिखा हुआ है, यानी कि यह डिवाइस जल्द बाजार में लॉन्च होंगे।
  • इसके अलावा इस सीरीज के अपडेट्स के लिए बने रहने की बात भी कही गई है।
  • हालांकि टीजर में फोन का नाम नहीं है लेकिन कहा जा रहा है कि नोट श्रृंखला का पहला फोन रियलमी नोट 50 हो सकता है। जिसे हाल ही में बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है।

Realme Note 50 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: रियलमी के नए नोट सीरीज स्मार्टफोन में 6.67 इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलने के बात सामने आई है। इस पर 90Hz रिफ्रेश रेट और वॉटर ड्रॉप नॉच डिजाइन दिया जा सकता है।
  • प्रोसेसर: Realme Note 50 गीकबेंच प्लेटफार्म पर Unisoc T612 चिपसेट से लैस बताया गया है।
  • स्टोरेज: डाटा स्टोर करने के लिए स्मार्टफोन का 4GB रैम वाला बेस मॉडल एंट्री ले सकता है। हालांकि लॉन्च के वक्त ब्रांड और भी मॉडल पेश कर सकता है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स के बात करें तो स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस और एक 0.8 मेगापिक्सल का अन्य मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस दिया जा सकता है।
  • बैटरी: फोन को चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 4890mAh की बैटरी 10वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जा सकती है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here