20 हजार से भी कम हुआ Motorola Edge 50 Fusion का रेट, मिलेगी 8GB RAM और 44Hz pOLED स्क्रीन

Join Us icon

Motorola ने हाल ही में Edge 60 Fusion को भारत में लॉन्च किया है, जिसके बाद अब कंपनी के पुराने मॉडल Edge 50 Fusion की कीमत में और गिरावट देखने को मिली है। यह फोन पहले ही किफायती स्पेसिफिकेशन के साथ चर्चा में था, और अब 22,999 रुपये के लॉन्च प्राइस में पूरे ₹3,000 की कटौती के बाद इसका 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट केवल ₹19,999 में खरीदा जा सकता है। ऐसे में जो यूज़र्स प्रीमियम डिज़ाइन और परफॉर्मेंस को बजट में चाहते हैं, उनके लिए यह एक और भी बेहतर डील बन गई है।

Motorola Edge 50 Fusion ऑफर डिटेल्स

मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न की यह नई कीमत Motorola India की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही Flipkart पर भी लाइव कर दी गई है। वहीं ऑफलाइन मार्केट में भी इसपर ₹1,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। यह हाल ही में कम हुई ₹20,999 की MRP पर लागू हो रहा है। इस छूट के साथ फोन की प्रभावी कीमत अब ₹19,999 हो गई है।

  • लॉन्च प्राइस – ₹22,999
  • सेलिंग प्राइस – ₹19,999

Motorola Edge 50 Fusion नई कीमत

मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट शुरुआत में ₹22,999 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने पहले इसकी कीमत ₹2,000 कम कर ₹20,999 कर दी थी और अब अतिरिक्त ₹1,000 की छूट के बाद यह ₹19,999 में मिल रहा है। यह डिवाइस लैवेंडर ब्लश, फॉरेस्ट ब्लू और मूनलाइट पर्ल जैसे प्रीमियम रंगों में उपलब्ध है।

Motorola Edge 50 Fusion स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

Motorola Edge 50 Fusion में 6.7 इंच की Full HD+ pOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट है। यह HDR10+ सर्टिफाइड है और इसमें कर्व्ड एज के साथ पंच-होल डिजाइन देखने को मिलता है।

प्रोसेसर

फोन में 4nm पर बना Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट दिया गया है। यह प्रोसेसर न सिर्फ रोज़मर्रा के इस्तेमाल बल्कि गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए भी काफी पावरफुल है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 710 GPU मिलता है।

कैमरा

डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का Sony LYT-700C प्राइमरी सेंसर OIS के साथ आता है। इसके साथ 13MP का अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो लेंस मिलता है। फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है जो हाई-क्वालिटी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग में मदद करता है।

बैटरी

Motorola Edge 50 Fusion में 5000mAh की बैटरी है, जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि यह फोन कुछ ही मिनटों की चार्जिंग में घंटों तक चल सकता है।

अन्य फीचर्स

फोन Android 14 पर आधारित MyUX इंटरफेस पर चलता है, जो स्टॉक Android जैसा अनुभव देता है। इसमें Pantone वैरिफाइड डिस्प्ले और कैमरा कलर ट्यूनिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP68 रेटिंग और डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह एक स्टाइलिश और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड डिवाइस है जो अब और भी सस्ते दाम में मिल रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here