
Realme की P-सीरीज दमदार बजट फोन के लिए जानी जाती है खबर है कि कंपनी जल्द ही भारत में Realme P3 सीरीज लॉन्च कर सकती है। इसमें Realme P3, Realme P3 Pro और Realme P3 Ultra शामिल हो सकते हैं। अब तक, हमने Realme P3 Pro और Realme P3 Ultra के इंडिया लॉन्च टाइमलाइन और वैरियंट की जानकारी शेयर की है। वहीं, आज आपके लिए Realme P3 5G के मेमोरी और कलर ऑप्शंस की जानकारी मिली है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Realme P3 5G मेमोरी, कलर्स
हमारे इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार, मॉडल नंबर RMX5070 वाला Realme P3 5G भारत में नीचे दिए गए रंगों और मेमोरी विकल्पों में आ सकता है।
| फोन | मेमोरी | कलर्स |
| Realme P3 5G | 6+128GB | Nebula Pink, Comet Grey |
| 8+128GB | Nebula Pink, Comet Grey, Space Silver | |
| 8+256GB | Comet Grey, Space Silver |
आपको बता दें कि, पूर्व में कोई Realme P2 मॉडल नहीं था; केवल Realme P2 Pro ही आया था।
जैसा कि पहले ही बताया गया है, हमारे पास Realme P3 Pro (P2 Pro का सक्सेसर) और Realme P3 Ultra के बारे में लॉन्च टाइमलाइन और कुछ अन्य डिटेल्स हैं।
realme P3 Pro और Ultra की डिटेल्स (संभावित)
- Realme P3 Ultra जनवरी के अंत में लॉन्च हो सकता है और Pro मॉडल फरवरी के तीसरे सप्ताह में आ सकता है।
- Realme P3 Pro का मॉडल नंबर RMX5032 है जबकि P3 Ultra का मॉडल नंबर RMX5030 हो सकता है।
- हमारे पास कीमत की जानकारी नहीं है। प्रो मॉडल के पूर्व वर्जन Realme P2 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 21,999 रुपये थी। इसे सितंबर 2024 में लॉन्च किया गया था।
- Realme P3 Pro को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में सेल किया सकता है जबकि P2 Pro 12+512GB मॉडल में उपलब्ध है।
- महंगा P3 Ultra भी इसी सेटअप में आ सकता है। हमारे सूत्रों ने हमें बताया कि इसमें एक चमकदार फिनिश हो सकती है जिसमें से एक रंग ग्रे हो सकता है।
- RMX5070 फोन के इंडोनेशिया के TKDN सर्टिफिकेशन बॉडी पर दिखाई देने की संभावना है।
- कैमरा FV5 के अनुसार, फोन में 50MP (12.6 पिक्सेल-बिन्ड) प्राइमरी कैमरा और 16MP (4MP पिक्सेल-बिन्ड) फ्रंट कैमरा मिल सकते हैं।










