₹7,999 में मिल रहा 6300mAh बैटरी वाला realme P4 Lite 4G, आज से शुरू हुई पहली सेल

realme ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन realme P4 Lite 4G लॉन्च किया है। जिसकी पहली सेल आज शुरू हो गई है। कंपनी इस डिवाइस को खास तौर पर उन लोगों के लिए लेकर आई है जो स्टाइलिश डिजाइन के साथ बड़ी बैटरी और अच्छा परफॉरमेंस चाहते हैं। आकर्षक बैंक ऑफर्स के साथ यह फोन बजट कैटेगरी में अच्छा ऑप्शन बनकर सामने आया है। आइए, आगे कीमत, ऑफर्स और फीचर्स विस्तार से जानते हैं।
कीमत की बात करें तो realme P4 Lite 4G का 4GB + 64GB वैरियंट 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया है, लेकिन 1,000 रुपये के बैंक ऑफर और 1,000 रुपये के कूपन ऑफर के बाद इसकी प्रभावी कीमत 7,999 रुपये है। वहीं, 4GB + 128GB वैरियंट की कीमत 11,999 रुपये है, जो ऑफर्स के बाद 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन आज से Flipkart, realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
डिजाइन की बात करें तो realme P4 Lite 4G फोन Coastline थीम के साथ आता है। यह 7.94mm बॉडी के साथ 201 ग्राम वाला है। यह Beach Gold, Sea Blue और Obsidian Black कलर ऑप्शन में मिलेगा। इसमें 9-कलर कस्टमाइजेबल Pulse Light दी गई है, जिससे नोटिफिकेशन को पर्सनलाइज किया जा सकता है। मजबूती के लिए ArmorShell Tough Build के साथ MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन दिया गया है, जो 1.8 मीटर तक ड्रॉप प्रोटेक्शन दे सकता है। साथ ही IP54 रेटिंग इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रखने में मदद करती है।
realme P4 Lite 4G के डिस्प्ले में 90Hz Eye Comfort स्क्रीन दी गई है, जो DC डिमिंग फीचर के साथ आती है ताकि आंखों पर कम असर पड़े। इसमें 563 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। Smart Touch तकनीक की मदद से यूजर्स गीले या तैलीय हाथों से भी स्क्रीन ऑपरेट कर सकते हैं। ऑडियो के लिए 300% Ultra Volume सपोर्ट और AI Call Noise Reduction 2.0 दिया गया है, जो कॉलिंग के दौरान 86% तक बैकग्राउंड नॉइज कम करने का मदद कर सकता है।
परफॉरमेंस की बात करें तो realme P4 Lite 4G स्मार्टफोन UNISOC T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। 91मोबाइल्स के बेंचमार्क टेस्ट में भी इस डिवाइस ने बेसिक प्रदर्शन किया है। करीब 25 से 30 मिनट तक चले AnTuTu टेस्ट में फोन ने 3,63,960 का ओवरऑल स्कोर हासिल किया है। टेस्ट शुरू होने से पहले बैटरी 90% थी और तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि टेस्ट खत्म होने के बाद तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। इससे साफ है कि लंबी बेंचमार्क रन के दौरान भी हीटिंग सही रही है। ऐसे में यह डिवाइस थोड़ा बेहतर नजर आता है।
Geekbench टेस्ट में 15 से 20 मिनट के दौरान फोन ने सिंगल-कोर में 435 और मल्टी-कोर में 1,424 का स्कोर दर्ज किया है। Geekbench टेस्ट से पहले बैटरी 96% और तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस था, जबकि टेस्ट के बाद तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। इन परिणामों से संकेत मिलता है कि डेली यूसेज, सोशल मीडिया, मल्टीटास्किंग और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए यह फोन अच्छी परफॉरमेंस दे सकता है।
फोटोग्राफी के लिए realme P4 Lite 4G में 13MP AI मेन कैमरा दिया गया है, जो नाइट मोड सपोर्ट के साथ आता है। NEXT AI सूट के तहत Circle to Search, AI Eraser, AI Clear Face और AI Image Matting जैसे फीचर्स मिलेंगे। AI Boost फीचर बैकग्राउंड में सिस्टम को ऑप्टिमाइज करता है, जिससे लंबे समय तक स्मूद एक्सपीरियंस मिल सकता है।
बैटरी realme P4 Lite 4G की सबसे बड़ी खासियत है। क्योंकि इसकी 6300mAh बैटरी के साथ कंपनी का दावा है कि 8 घंटे के उपयोग के बाद भी 65% से ज्यादा पावर बची रह सकती है। इसमें 15W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।
यदि आप 4जी स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो realme P4 Lite 4G वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प साबित हो सकता है। वहीं, अगर आप बजट में 5जी विकल्प देखना चाहते हैं तो Lava Bold N1 5G, Tecno Spark Go 5G और Samsung Galaxy A06 5G जैसे ऑप्शंस भी देख सकते हैं। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।