
realme ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन realme P4 Lite 4G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस उन युवाओं के लिए है जो स्टाइल के साथ दमदार बैटरी और अच्छा परफॉरमेंस चाहते हैं। इसमें सेगमेंट की सबसे बड़ी 6300mAh बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने के लिए डिजाइन की गई है। यदि आप सस्ता 4जी मोबाइल लेने की सोच रहे हैं तो यह बढ़िया विकल्प है। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस, प्राइस और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।
कीमत की बात करें तो realme P4 Lite 4G का 4GB + 64GB वैरियंट 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया है, जिस पर 1,000 रुपये का बैंक ऑफर और 1,000 रुपये का कूपन ऑफर मिलाकर इसकी कीमत सिर्फ 7,999 रुपये हो जाती है। वहीं, 4GB + 128GB मेमोरी की कीमत 11,999 रुपये है, जिसकी कीमत ऑफर्स के बाद 9,999 रुपये पड़ेगी। यह स्मार्टफोन Flipkart, realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
डिजाइन के मामले में फोन Coastline थीम से इंस्पायर्ड है और सिर्फ 7.94mm पतला तथा 201 ग्राम वजन वाला है। यह Beach Gold, Sea Blue और Obsidian Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें 9-कलर कस्टमाइजेबल Pulse Light दी गई है, जिससे नोटिफिकेशन को पर्सनलाइज किया जा सकता है। इसे साथ ही मजबूती के लिए ArmorShell Tough Build दिया गया है, जो MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ 1.8 मीटर तक ड्रॉप प्रोटेक्शन प्रदान करता है। यही नहीं IP54 रेटिंग भी मिलती है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रख सकती है।
डिस्प्ले की बात करें तो realme P4 Lite 4G में 90Hz Eye Comfort डिस्प्ले दिया गया है, जो DC डिमिंग फीचर के साथ आता है जिससे आंखों पर कम असर पड़े। इसमें 563 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलेगी। Smart Touch तकनीक की मदद से यूजर्स गीले या तैलीय हाथों से भी स्क्रीन को आसानी से ऑपरेट कर सकते हैं। ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें 300% Ultra Volume सपोर्ट और AI Call Noise Reduction 2.0 दिया गया है, जो कॉलिंग के दौरान 86% तक बैकग्राउंड नॉइज कम कर सकता है।
परफॉरमेंस की बात करें तो realme P4 Lite 4G स्मार्टफोन UNISOC T7250 ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस है, जिसका AnTuTu स्कोर लगभग 2,80,000 बताया गया है। बेहतर मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 12GB डायनेमिक रैम सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर एक साथ 14 ऐप्स तक बिना लैग के चला सकते हैं। गेमिंग के लिए इसमें GT Boost टेक्नोलॉजी दी गई है, जो 60FPS तक स्टेबल गेमिंग और 180Hz टच सैंपलिंग रेट प्रदान करती है। इसके अलावा, कंपनी की खुद की बनाई Signal Hunter Antenna तकनीक कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों जैसे मेट्रो या बेसमेंट में बेहतर कनेक्टिविटी दे सकती है।
फोटोग्राफी के लिए realme P4 Lite 4G फोन में 13MP AI मेन कैमरा दिया गया है, जो डेली शॉट्स और लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए नाइट मोड के साथ आता है। इसके साथ NEXT AI सूट मिलता है, जिसमें Circle to Search, AI Eraser, AI Clear Face और AI Image Matting जैसे फीचर्स शामिल हैं। AI Boost फीचर बैकग्राउंड में काम करते हुए फोन को लंबे समय तक स्मूद बनाए रख सकता है।
कंपनी के मुताबिक realme P4 Lite 4G की 6300mAh बैटरी 8 घंटे के लगातार इस्तेमाल के बाद भी 65% से ज्यादा पावर बनाए रख सकती है। इसके साथ 6W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन को पावर बैंक की तरह इस्तेमाल कर अन्य डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं। वहीं, 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जो सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में करीब 5 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक देने का दावा करता है।
यदि आपकी पसंद 4जी फोन की है तो realme P4 Lite 4G अच्छा विकल्प है। आप इसे चुन सकते हैं। बाकि अगर आप सस्ते में 5जी फोन लेना चाहें तो Lava Bold N1 5G, Tecno Spark Go 5G और Samsung Galaxy A06 5G जैसे ऑप्शंस भी सही हैं। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।













