6300mAh की बड़ी बैटरी के साथ realme P4 Lite 4G 20 फरवरी को होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/realme-p4-lite-4g-india-launch-date-20-feb-6300mah-battery-ai-features.jpg

realme भारतीय ग्राहकों के लिए एक और सस्ता डिवाइस लेकर आ रहा है। जिसे realme P4 Lite 4G नाम से लॉन्च किया जाएगा। यह P-सीरीज के तहत एंट्री लेवल यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है। ब्रांड ने नए टीजर में इसकी लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह इंडिया में 20 फरवरी 2026 को पेश होगा। इसमें बड़ी बैटरी, बेसिक परफॉरमेंस और स्टाइलिश डिजाइन मिलेगा। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि realme P4 Lite 4G अपने सेगमेंट में 6300mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा। जिसे इस कैटेगरी की सबसे बड़ी बैटरी बताया जा रहा है। यह बैटरी हेवी यूसेज, गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और लंबे समय तक सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए खास हो सकती है। बड़ी बैटरी के बावजूद फोन 7.94mm अल्ट्रा स्लिम और हल्के डिजाइन में लॉन्च होगा।

परफॉरमेंस के लिए realme P4 Lite 4G में UNISOC T7250 ऑक्टा-कोर चिपसेट मिलेगा। जो डेली टास्क, मल्टीटास्किंग और बेसिक गेमिंग के लिए पर्याप्त माना जा सकता है। इसमें IP54 रेटिंग इसे धूल और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षा देगी। डिजाइन की बात करें तो फोन में यूथफुल लुक के साथ प्रीमियम फिनिश दी गई है, जो हर वर्ग के लोगों को लुभा सकती है।

AI फीचर्स की बात करें तो realme P4 Lite 4G में Circle to Search, AI फोटो एन्हांसमेंट और Noise Reduction Call 2.0 जैसे फीचर्स मिलेंगे, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल को ज्यादा स्मार्ट और सुविधाजनक बना सकते हैं।

आगामी realme P4 Lite 4G स्मार्टफोन खासतौर पर स्टूडेंट्स, कंटेंट कंज्यूमर्स और ऐसे ग्राहकों के लिए है जिन्हें दिनभर चलने वाली बैटरी चाहिए और कम कीमत में फोन देख रहे हैं। मार्केट में इसका मुकाबला बजट 4G सेगमेंट के अन्य स्मार्टफोंस से हो सकता है, खासकर उन मॉडलों से जो बड़ी बैटरी और स्टाइलिश डिजाइन वाले हैं। इस रेंज में LAVA Star 3, Infinix Smart 10 और Tecno Spark Go 3 को देखा जा सकता है।

जो ग्राहक 5G की बजाय लंबी बैटरी लाइफ और स्टेबल 4G परफॉरमेंस को आगे रखते हैं, उनके लिए realme P4 Lite 4G अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि जिन यूजर्स को हाई-एंड गेमिंग या फ्यूचर-रेडी 5G कनेक्टिविटी चाहिए, वे कम बजट में Samsung Galaxy F70e 5G, Lava Bold N1 5G और Infinix Note 50X जैसे अन्य विकल्प भी ले सकते हैं। हम फोन की आधिकारिक लॉन्चिंग यानी 20 फरवरी 2026 को इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।