
Realme ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Realme P4 Lite 5G के लॉन्च की घोषणा कर दी है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन 19 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि इस डिवाइस को सस्ते में 7000mAh बैटरी के साथ लाया जा रहा है। जिससे ग्राहकों को लंबा बैकअप मिल जाएगा। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Realme के अनुसार Realme P4 Lite 5G में सेगमेंट की 7000mAh बैटरी दी जाएगी। जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 1.47 दिन तक का उपयोग दे सकती है। कंपनी का कहना है कि यह फोन उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जो लंबी बैटरी लाइफ और भरोसेमंद रोजमर्रा की परफॉरमेंस चाहते हैं। बड़ी बैटरी के बावजूद फोन को पतला और हल्का रखने की कोशिश की गई है, जिससे इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करना आसान हो सकता है।
Power that keeps you going, all day and beyond.
Introducing The Smooth 7000mAh Pioneer, #realmeP4Lite.
Launching 19th Mar, 12PM.Know More : https://t.co/9pTzXDOyJd https://t.co/qQFs1uRpOg pic.twitter.com/KT6HuHnRxX
— realme (@realmeIndia) March 16, 2026
डिस्प्ले की बात करें तो Realme P4 Lite 5G स्मार्टफोन में 144Hz तक का हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा। जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग अनुभव काफी स्मूद हो सकता है। स्क्रीन में 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी जाएगी। जिससे तेज धूप में भी कंटेंट साफ दिखाई देने की उम्मीद है। साथ ही इसमें आई-कम्फर्ट फीचर्स भी होंगे। जिससे लंबे समय तक स्क्रीन देखने पर आंखों पर कम असर पड़ेगा।
परफॉरमेंस के लिए Realme P4 Lite 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जाएगा। जो 6nm प्रोसेस पर आधारित ऑक्टा-कोर चिपसेट है। यह चिपसेट मल्टीटास्किंग, गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग जैसे रोजमर्रा के कामों के लिए अच्छा माना जा सकता है। फोन में 5300mm² Airflow VC कूलिंग सिस्टम मिलने की भी पुष्टि हुई है। जो लंबे समय तक हैवी यूज के दौरान तापमान को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है।
Realme P4 Lite 5G डिवाइस को टिकाऊ बनाने के लिए इसमें ArmorShell प्रोटेक्शन मिलेगा। यह फोन MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस टेस्ट भी पास कर चुका है। इसके अलावा फोन में IP64 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस का सपोर्ट भी होगा। जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रह सकता है।
कैमरा की बात करें तो Realme P4 Lite 5G में 13MP AI रियर कैमरा दिया जाएगा। जो फोटोग्राफी के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
डिजाइन के मामले में कंपनी ने अपने ColorPop डिजाइन फिलॉसफी को जारी रखते हुए फोन को Mosaic Green और Mosaic Blue जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश करने की जानकारी दी है। इसके अलावा बड़ी बैटरी के बावजूद इस फोन की मोटाई लगभग 8.4mm रखी गई है, जिससे यह सस्ते में बढ़िया विकल्प बन सकता है।
लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट realme.com, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हम आपको आने वाले 19 मार्च के लॉन्च पर Realme P4 Lite 5G का फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।











