
realme ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन realme P4R 5G की पहली सेल शुरू कर दी है। यह आज यानी 17 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से Flipkart और realme.com पर मिलेगा। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 16,999 रुपये रखी है। नया फोन उन यूजर्स के लिए है जो लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद परफॉरमेंस और AI फीचर्स वाला फोन ढूंढ रहे हैं। आइए, आगे कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
realme P4R 5G कीमत और ऑफर्स
कीमत की बात करें तो realme P4R 5G के 4GB + 128GB वैरियंट की कीमत 18,999 रुपये है, लेकिन 2,000 रुपये के बैंक ऑफर के बाद इसे 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि 6GB RAM + 128GB वैरियंट की कीमत 20,999 रुपये और 6GB RAM + 256GB मॉडल की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। वहीं, ऑफर के बाद दोनों 18,999 रुपये और 20,999 रुपये के मिल जाएंगे। हालांकि यह ऑफर केवल पहले 12 घंटे के लिए ही वैलिड रहेगा। यही नहीं कंपनी 3 महीने तक No Cost EMI ऑफर भी दे रही है।
realme P4R 5G स्पेसिफिकेशंस
realme P4R 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh Titan Battery है, जिसे कंपनी सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी बता रही है। दावा किया गया है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर तीन दिनों तक बैकअप दे सकता है। इस बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई केवल 8.8mm रखी गई है। इसमें 45W Fast Charging सपोर्ट दिया गया है, साथ ही Bypass Charging, Wired Reverse Charging और AI आधारित बैटरी मैनेजमेंट फीचर्स भी मिलते हैं। कंपनी के अनुसार बैटरी 1600 चार्जिंग साइकल तक 80 प्रतिशत से अधिक हेल्थ बनाए रख सकती है, जिससे यह लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए अच्छा विकल्प है।
realme P4R 5G स्मार्टफोन में 6.8 इंच का HD+ LCD 144Hz Sunlight Display दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाती है। ऑडियो के लिए इसमें Super Linear Speaker के साथ 400% Ultra Volume सपोर्ट भी मिलता है।
डिजाइन और मजबूती की बात करें तो realme P4R 5G में ArmorShell बॉडी दी गई है। यह फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस और IP65 डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस के साथ आया है। कलर्स के मामले में स्मार्टफोन Titanium Glare, Silver Glare और Lavender Glare जैसे तीन ऑप्शंस में मिलेगा।
परफॉरमेंस की बात करें तो realme P4R 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन में 5300mm² AirFlow Vapour Chamber Cooling System मिलता है। जो गेमिंग के दौरान तापमान को कंट्रोल रखने में मदद करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन realme UI 7.0 पर काम करता है। इसमें 4 साल तक फ्लुएंसी प्रोटेक्शन के साथ 2+3 साल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिल जाएगा।
फोटोग्राफी के लिए realme P4R 5G में 50MP AI कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर F1.8 है। यह कैमरा AI Portrait Glow, AI Eraser 2.0, AI Ultra Clarity, AI Unblur और Motion Photo जैसे फीचर्स प्रदान करता है। फोन में Google Gemini इंटीग्रेशन भी मिलता है, जिससे AI आधारित प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी फीचर्स का उपयोग किया जा सकता है।
यदि आप बड़ी बैटरी वाला फोन लेना चाहते हैं तो कम कीमत में Realme P4R 5G बढ़िया है आप इसे चुन सकते हैं। यदि विकल्प चाहें Oppo, Vivo, Motorola और Tecno जैसे ब्रांड के ऑप्शंस भी देखे जा सकते हैं। हालांकि 8000mAh बैटरी की वजह से रियलमी डिवाइस आगे रहेगा। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।











