3 दिन तक चलेगी बैटरी! 8000mAh बैटरी के साथ 10 जून को भारत में लॉन्च होगा realme P4R 5G

realme ने भारतीय बाजार में अपनी P-सीरीज का विस्तार करने की पुष्टि पहले ही कर दी थी। वहीं, अब कंफर्म हो गया है कि नया realme P4R 5G भारत में 10 जून 2026 को लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है। जो लंबी बैटरी लाइफ, स्टाइलिश डिजाइन और AI कैमरा फीचर्स वाला फोन ढूंढ रहें हैं। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होगा। आइए, आगे इसके बारे में अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
realme P4R 5G 8000mAh बैटरी से होगा लैस
realme P4R 5G की सबसे बड़ी खूबी इसकी 8000mAh Titan Battery होगी। कंपनी के अनुसार यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर 3 दिन तक उपयोग की जा सकेगी। बड़ी बैटरी होने के बावजूद कंपनी ने फोन को स्लिम और हल्का रखने की कोशिश की है।
realme P4R 5G फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। जिससे बड़ी बैटरी कम समय में चार्ज हो जाएगी। इसके साथ AI Power Management और Battery Health Engine जैसी तकनीक मिलेगी। कंपनी का दावा है कि 7 साल बाद भी बैटरी की हेल्थ 80% से ज्यादा बनी रह सकती है।
realme P4R 5G में Bypass Charging फीचर भी मिलेगा। जो गेमिंग के दौरान सीधे फोन को पावर सप्लाई करेगा और बैटरी पर कम दबाव डालेगा। इसके साथ Reverse Charging सपोर्ट भी दिया जाएगा। जिसकी मदद से दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकेगा। इतनी बड़ी बैटरी और AI बैटरी मैनेजमेंट फीचर्स के साथ यह फोन हैवी यूजर्स और गेम खेलने वालों को भी लुभा सकता है।
realme P4R 5G कैमरा
फोटोग्राफी के लिए realme P4R 5G में 50MP AI Camera दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह कैमरा रोजमर्रा की फोटोग्राफी में शार्प और vibrant तस्वीरें ले सकता है। फोन में फ्रंट और रियर दोनों कैमरों के लिए Motion Photo फीचर मिलेगा। इसके अलावा AI Portrait Glow, AI Eraser 2.0, AI Ultra Clarity और AI Unblur जैसे AI फीचर्स भी दिए जाएंगे। जो फोटो एडिटिंग और अन्य कामों को आसान बनाएंगे।
realme P4R 5G डिजाइन
डिजाइन के मामले में भी realme P4R 5G अलग नजर आने वाला है। कंपनी इसमें नया Floating Light Design देने जा रही है, जो reflective surfaces पर पड़ने वाली रोशनी से प्रेरित बताया गया है। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 1200निट्स तक सपोर्ट मिलेगा। यह स्मार्टफोन Titanium Glare, Silver Glare और Lavender Glare कलर ऑप्शंस में आएगा। इसके साथ customizable Pulse Light और AI Power Light जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। जो नोटिफिकेशंस, गेमिंग और music playback के दौरान अलग-अलग lighting effects शो करेंगे।
आगामी realme P4R 5G उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। साथ ही AI कैमरा फीचर्स पसंद करने वाले ग्राहकों को भी यह डिवाइस लुभा सकता है। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart, रिटेल आउटलेट्स और realme.com पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
भारत में लॉन्च होने के बाद realme P4R 5G का मुकाबला संभावित तौर पर Redmi Note 15, iQOO Z10R और Vivo T5x जैसे कुछ फोंस से हो सकता है। हालांकि 8000mAh बैटरी इसे अपने सेगमेंट में आगे रख सकती है।
अगर आप लंबी बैटरी लाइफ, AI कैमरा फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन वाला फोन चाहते हैं, तो realme P4R 5G बढ़िया विकल्प बन सकता है। यदि आप इसे लेना चाहें तो 10 जून के लॉन्च का इंतजार कर सकते हैं। हम इस दिन आपको इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।