
Realme भारत में अपनी P4 सीरीज का विस्तार कर सकता है। क्योंकि कंपनी के मौजूदा P4 लाइनअप में जल्द ही एक और बजट स्मार्टफोन की एंट्री हो सकती है। इसे Realme P4s Lite नाम से लाया जा सकता है। Xpertpick ने डिवाइस को भारतीय Bureau of Indian Standards (BIS) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा है। सर्टिफिकेशन में फोन का मॉडल नंबर RMX5398 सामने आया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Realme P4s Lite BIS लिस्टिंग
Realme P4s Lite को BIS डेटाबेस पर RMX5398 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि, इस लिस्टिंग में फोन फीचर्स से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, इस फोन के बारे में पहली जानकारी पिछले महीने सामने आई थी। रिपोर्ट्स में इसे Realme P4 सीरीज का संभावित मॉडल बताया गया था।
Realme P4s Lite डिटेल्स संभावित
पहले सामने आई जानकारी के अनुसार, Realme P4s Lite को 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरियंट में पेश किया जा सकता है। फोन को Moonlight Silver और Nebula Black जैसे कलर ऑप्शन में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Realme P4s Lite के स्पेसिफिकेशन को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि संभावना यह भी है कि फोन के कुछ फीचर्स पूर्व में आए Realme P4 Lite 4G या 5G मॉडल से मिलते-जुलते हो सकते हैं। P4 Lite 4G में 6.74-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले, 6,300mAh बैटरी, Unisoc T7250 चिपसेट और IP54 रेटिंग मिल सकती है।
यदि Realme P4 Lite 5G की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 7,000mAh की बैटरी दी गई है। हालांकि, P4s Lite में इनमें से कौन से फीचर्स मिलेंगे, इसकी जानकारी आने वाले हफ्तों में मिल सकती है।
Realme P4s Lite की कीमत को लेकर भी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन मौजूदा P4 लाइनअप को देखते हुए इसकी संभावित कीमत का अंदाजा लगाया जा सकता है। Realme P4 Lite 4G को भारत में 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। जबकि P4 Lite 5G की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये थी। ऐसे में आगामी Realme P4s Lite को कंपनी 15,000 रुपये के आसपास लेकर आ सकती है।
BIS सर्टिफिकेशन से लगता है कि Realme P4s Lite को भारत में जल्द एंट्री मिल सकती है। हालांकि, कंपनी के असल ऐलान का वेट करना होगा। यदि आप आने वाले दिनों में नया और सस्ता फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।








