Realme P4s Lite 4G Google Play Console पर लिस्ट, सामने आई स्पेसिफिकेशंस की जानकारी

Realme अपनी P4 सीरीज में नया बजट स्मार्टफोन जोड़ सकता है। इसे Realme P4s Lite नाम से लाया सकता है। फोन के लॉन्च की खबर इसलिए भी सामने आई है क्योंकि यह Google Play Console पर लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग में फोन का नाम, मॉडल नंबर और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस देखे गए हैं। माना जा रहा है कि यह भारत में लॉन्च होने वाला 4G स्मार्टफोन हो सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Realme P4s Lite 4G Google Play Console लिस्टिंग
Google Play Console लिस्टिंग के अनुसार, Realme P4s Lite का मॉडल नंबर RMX5398 और प्रोडक्ट कोड RMX5398IN है। प्रोडक्ट कोड में ‘IN’ होने से लगता है कि यह भारतीय वैरियंट हो सकता है। फोन को प्लेटफॉर्म पर Realme RE6810 आइडेंटिफायर के साथ देखा गया है। इस लिस्टिंग से फोन के जल्द लॉन्च होने की संभावना बढ़ गई है।
लिस्टिंग में Realme P4s Lite के लिए Spreadtrum T615 प्रोसेसर का नाम दिया गया है। यह चिपसेट अब UNISOC Tiger T615 के नाम से जाना जाता है। इस प्रोसेसर में दो ARM Cortex-A75 कोर 1.8GHz की क्लॉक स्पीड पर और छह ARM Cortex-A55 कोर 1.6GHz की स्पीड पर काम करते हैं। ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G57 GPU दिया गया है। जिसकी क्लॉक स्पीड 850MHz बताई गई है। फोन का 4GB रैम वैरियंट भी लिस्टिंग में सामने आया है। इसके अलावा, स्मार्टफोन Android 16 पर रन कर सकता है।
हालांकि, Google Play Console की लिस्टिंग में चिपसेट की जानकारी एकदम सही नहीं मानी सकती है। इसलिए Realme P4s Lite के प्रोसेसर को लेकर और डिटेल्स मिलने का वेट करना होगा। उम्मीद है आगे Geekbench लिस्टिंग से इसके चिपसेट की सही जानकारी मिल सकती है।
Realme P4s Lite की लिस्टिंग में डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन भी सामने आया है। फोन में 720 × 1570 पिक्सल का HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। स्क्रीन की डेंसिटी 320 DPI बताई गई है। हालांकि, डिस्प्ले का साइज, रिफ्रेश रेट और पैनल टाइप की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च
Realme P4s Lite इससे पहले BIS सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर भी दिखाई दे चुका है। BIS लिस्टिंग और Google Play Console पर आने से लगता है कि फोन की भारत में एंट्री जल्द हो सकती है।
फिलहाल Realme ने फोन के लॉन्च और खूबियों से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं की है। Google Play Console पर लिस्ट होने के बाद उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही Realme P4s Lite 4G के बारे में आधिकारिक डिटेल्स जारी कर सकती है। यह फोन कम प्राइस में 4जी फोन देख रहे ग्राहकों को लुभा सकता है। इसके आगे के अपडेट लेने के लिए हमारी साइट 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।