Realme ‘Ultra’ फोन की दमदार कैमरा डिटेल्स हुई कंफर्म, MWC 2025 में होगी एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/realme-ultra-phone-camera-details-confirmed.jpg
Highlights

Realme ने हाल ही में MWC 2025 में एक नए फ्लैगशिप फोन के लॉन्च को टीज किया है, जो Ultra मॉनीकर के साथ आएगा। यह इवेंट 3 मार्च से शुरू होगा। टीजर इमेज में फोन की आउटलाइन दिखी है। जिसमें एक बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल और अधिक कर्व्ड किनारे (एजेस) नजर आए हैं। वहीं, अब नए टीजर इमेजेस से Realme Ultra फ्लैगशिप के कैमरा से जुड़ी और जानकारियां सामने आई हैं।

Realme Ultra फोन कैमरा डिटेल्स

इस समय Realme ‘Ultra’ फोन के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। पहले जारी किए गए टीजर इमेज (ऊपर मुख्य इमेज) में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के केंद्र में एक आयताकार टेलीफोटो लेंस दिखाया गया था। फोन के पीछे की तरफ डुअल-टोन डिजाइन देखा जा सकता है, जिसमें Realme लोगो नीचे-बाईं ओर है।

Realme के वाइस प्रेसिडेंट चेस जू ने हाल ही में 10x पोर्ट्रेट इमेज तुलना शेयर की है। जिसमें दो अन्य अनाम फ्लैगशिप फोन और Realme Ultra फ्लैगशिप फोन शामिल थे। Realme फोन से ली गई तस्वीर काफी शार्प और डिटेल्ड दिखाई दी है।

ब्रांड द्वारा जारी एक अन्य टीजर वीडियो में टॉप एक्जीक्यूटिव को फोन से तस्वीरें क्लिक करते हुए दिखाया गया है और इसमें दावा किया गया है कि यह फोन “ट्रू DSLR-लेवल का स्मार्टफोन कैमरा” पेश करता है। वीडियो में फोन का फ्रंट पैनल हल्के कर्व्ड एजेस के साथ दिखाई देता है।

हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स का सुझाव है कि Realme Ultra फोन एक कॉनसेप्ट फोन हो सकता है, जिसे कंपनी की नवीनतम कैमरा (संभवतः टेलीफोटो) तकनीक को प्रदर्शित करने के लिए पेश किया जाएगा। इस तकनीक का उपयोग भविष्य में Realme के फ्लैगशिप फोंस में किया जा सकता है। अगर यह सच है, तो Realme Ultra ग्राहकों के लिए खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं हो सकता है। चूंकि ब्रांड ने इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, इसलिए इस खबर को पूरी तरह से सच मानना जल्दबाजी होगी।

Realme Ultra फ्लैगशिप फोन के अलावा Realme 14 Pro सीरीज MWC 2025 में ग्लोबली पेश होगी। इस लाइनअप में Realme 14 Pro और Realme 14 Pro+ शामिल होंगे जो भारत में लॉन्च हो गए हैं। इनकी कीमत क्रमशः ₹24,999 और ₹29,999 से शुरू होती है।