ऐसा होगा नए Realme V5 का डिजाइन, लॉन्च से पहले अहम जानकारी हुई लीक

Realme काफी समय से अपने नए फोन को टीज कर रही है, जिसे चीन में पेश किया जाएगा। वहीं. अब रियलमी के CMP Xu Qi ने Weibo पर डिवाइस के नाम और डिजाइन का खुलासा कर दिया है। इस पोस्ट को सबसे पहले GizmoChina द्वारा स्पॉट किया गया है। फोन के डिजाइन के साथ इस बात की जानकारी भी सामने आई है कि फोन 5G सपोर्ट के साथ आएगा। Realme V5 5G पीछे की तरफ एक रैक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल और फ्रंट पर होल-पंच कटआउट होगा। Realme V5 को जल्द ही चीन में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
चीन के अलावा डिवाइस बर्लिन में होने वाले IFA 2020 में विश्व स्तर भी पेश किया जा सकता है। टीज़र इमेज में सामने आए Realme V5 डिज़ाइन से पता लगा है कि फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इसके अलावा फोन का डिसप्ले के लिए कंपनी द्वारा AMOLED पैनल के बजाय एलसीडी पैनल का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा रिटर पर मौजूद कैमरा मॉड्यूल पर 48MP का मेन सेंसर होगा। हालांकि, अभी दूसरे कैमरा सेंसर के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, हमें लगता है रियर में मेन सेंसर के अलावा इसमें एक वाइड-एंगल लेंस और संभवतः एक टेलीफोटो या मैक्रो लेंस शामिल होंगे। इसे भी पढ़ें: Redmi Note 9 Vs Realme Narzo 10: 11,999 रुपए की कीमत में कौन है बेस्ट
फोन को शाइनी सिल्वर कलर ऑप्शन में दिखाया गया है, जिसमें रियलमी नारजो 10A के समान एक बड़ी Realme ब्रांडिंग है। Realme V5 को Realme RMX2121 मॉडल नंबर वाला फोन माना जा रहा है जो कि कुछ समय पहले टेना पर स्पॉट किया गया था। उम्मीद है कि इसमें 6.5-इंच हो सकता है। इसके अलावा फोन में 4,400mAh की बैटरी हो सकती है और यह 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसे भी पढ़ें: 6000mAh बैटरी वाला Realme C15 इस दिन होगा लॉन्च, क्या Samsung को मिलेगी चुनौती?
अपकमिंग Realme V5 स्मार्टफोन एक 5G स्मार्टफोन होगा, लेकिन लगता नहीं है कि यह एक फ्लैगशिप फोन है जिसे हम यहां देख रहे हैं। यह संभवत: एक प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन है जिसे मिड-टीयर स्नैपड्रैगन 765 जी या मेडीटेक Dimensity 800 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। टिपस्टर ईशान अग्रवाल के अनुसार ( ट्विटर यूजर हिमांशु द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर) Realme V5 5G 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 6GB या 8GB रैम के साथ उपलब्ध होगा और यह ब्रेकिंग लाइट, ब्लू और सिल्वर रंगों में दिखाई देगा।