Xiaomi को चुनौती देने के लिए ये कंपनी ला रही 100W+ फास्ट चार्जिंग तकनीक, 3 मिनट में 33% चार्ज हो जाएगा फोन

Join Us icon

काफी समय से देखने को मिल रहा है कि लगभग सभी स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन में दी जाने वाली फास्ट चार्जिंग तकनीक की सीमा को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। इस लिस्ट में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी, ओप्पो, वनप्लस, वीवो आदि शामिल हैं। हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि शाओमी द्वारा पिछले साल मार्च में पेश की गई 100W सुपर चार्ज टर्बो फास्ट चार्जिंग से लैस स्मार्टफोन पेश कर सकती है। मशहूर टिप्स्टर इशान अग्रवाल ने इस बात की जानकारी दी है कि Realme जुलाई में100W सुपर चार्जिंग तकनीक को अपने फोन में ला सकती है, जिसके बाद फोन कुछ मिनटों में चार्ज हो जाएगा।

इशान अग्रवाल द्वारा किए गए ट्विट के अनुसार इस टेक्नॉलजी को अल्ट्रा डार्ट चार्ज चार्जिंग के नाम से पेश किया जाएगा। इस तकनीक की मदद से 4000mAh की बैटरी को 33 फीसदी सिर्फ 3 मिनट में ही चार्ज कर दिया जाएगा। हालांकि सबसे पहले यह तकनीक किस स्मार्टफोन में दी जाएगी इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। साथ ही कंपनी ने भी इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। इसे भी पढ़ें: 14 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा सस्ता Realme C11, Xiaomi को फिर चुनौती देने की होगी कोशिश

बता दें कि कुछ समय पहले जानकारी सामने आई थी कि Oppo के द्वारा SuperVOOC 3.0 को 80W चार्जिंग तकनीक को पेश कर दिया जाएगा। इस तकनीक को लेकर कहा जा रहा था कि यह 4,000mAh की बैटरी को लगभग 15 मिनट में चार्ज कर देगी, जिसे मौजूदा तकनीक से 30 मिनट में चार्ज किया जाता है। आपको याद दिला दें कि SuperVOOC 2.0 को कंपनी ने Oppo Reno Ace के साथ पिछले साल अक्टूबर में पेश किया था। इसेक अलावा इस फास्ट चार्जिंग तकनीक को ओप्पो के दूसरे हाई-एंड फोन्स जैसे Oppo Find X2 और Find X2 Pro में भी देखा गया था। इसे भी पढ़ें: Realme 6i हो रहा है इंडिया में लॉन्च, क्या है इस सस्ते फोन पर आपकी राय

शाओमी भी रेस में शामिल

कुछ रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी Mi Mix 4 में 100W चार्जिंग का इस्तेमाल कर सकती है। वहीं, अब तक इस बारे में कंपनी की ओर से कोई ऑफिशल जानकारी सामने नहीं आई है। इस टेक्नोलॉजी की पावर इतनी है कि इससे 4000mAh की बैटरी वाले फोन को पूरी तरह से से सिर्फ 17 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। हालांकि इस टेक्नॉलजी का इस्तेमाल अब तक कंपनी ने किसी फोन में नहीं किया है। लेकिन, जानकारी के मुताबिक कंपनी जल्द ही 100W फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी लाने जा रही है।

इन फोन में मिल सकती है सबसे फास्ट चार्जिंग तकनीक

लेनोवो की ओर से हाल ही में दावा किया गया है था कि Lenovo Legion फोन 90W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा। यह फोन इस महीने 22 जुलाई को चीन में पेश किया जाएगा। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अपकमिंग Black Shark स्मार्टफोन में दुनिया की सबसे फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। हालांकि, अभी तक ऑफिशियल तौर पर इस बात की पुष्टी नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here