Realme X और Realme X Lite की सभी स्पेसिफिकेशन्स और तस्वीर आई सामने, जानें क्या होगी खासियत

Join Us icon

Realme X and Realme X Lite चीन में 15 मई को लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। दोनों ही फोन को हाल ही में चीन की सर्टिफिकेशन साइट टेना पर मॉडल नंबर RMX1901 और RMX1851 के साथ स्पॉट किया गया था। वहीं, लॉन्च से पहले टेना पर इन फोन की कई डिटेल्स को अपडेट कर दिया गया है। लिस्टिंग के अनुसार Realme X में 2.2 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4जीबी रैम और डुअल कैमरा सेटअप होगा।

Realme X को लेकर कहा जा रहा है कि फोन को तीन वेरिएंट– 6जीबी+ 64जीबी, 6जीबी + 128जीबी और 8जीबी+ 128जीबी स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही फोन एंडरॉयड 9.0 पाई के साथ कलरओएस 6.0 स्किन पर कार्य करेगा। हैंडसेट को लेकर कहा जा रहा है कि फोन को ब्लैक-ब्लू और वाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। वहीं, Realme X की शुरुआती कीमत RMB 1,599 (लगभग 16,476 रुपए ) होगी। वहीं, टॉप वेरिएंट की कीमत RMB 1,999 (लगभग 20,000 रुपए) होगी। बता दें कि चीन में लॉन्च होने के बाद Realme X को जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Realme X में होगा 48-एमपी डुअल रियर कैमरा और 8जीबी रैम, 15 मई को लॉन्च होगा

दूसरी ओर अफवाह है कि चीन में Realme 3 Pro को ही Realme X Lite/ Youth एडिशन के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 710 एसओसी के साथ 6.3-इंच फुल एचडी+ एलसीडी डिसप्ले होगा, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 2,340 x 1,080 पिक्सल होगा। डिवाइस को 4जीबी + 64जीबी और 6जीबी + 128जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में रियर पर डुअल कैमरा ऑप्शन होगा। फोन के रियर मेें 16-मेगापिक्सल प्राइमरी सोनी आईएमएक्स519 (एफ/1.7) सेंसर और सेंडरी 5-मेगापिक्सल (एफ/2.4) शूटर होगा जो कि एलईडी फ्लैश लाइट के साथ आएगा। वहीं, फ्रंट में 25-मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसे भी पढ़ें: Realme X में होगा 48-एमपी डुअल रियर कैमरा और 8जीबी रैम, 15 मई को लॉन्च होगा

सोर्स 1,2

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here