Realme X7 5G स्मार्टफोन इंडिया वेबसाइट पर लिस्ट, जानें कब होगा लॉन्च

Realme ने सितंबर महीने में अपनी होम मार्केट यानि चीनी में रियलमी एक्स7 सीरीज़ को पेश किया था जिसके तहत दो स्मार्टफोन Realme X7 और Realme X7 Pro लॉन्च किए गए थे। ये दोनों ही फोन 5G कनेक्टिविटी से लैस हैं। चाइना लॉन्च के बाद रियलमी इंडिया सीईओ माधव सेठ यह बयान दे चुके हैं कि आने वाले समय में रियलमी एक्स7 सीरीज़ भारत में भी लॉन्च होगी। वहीं अब इस सीरीज़ का बेस मॉडल रियलमी एक्स7 इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट BIS पर भी लिस्ट हो गया है।
Realme X7 को इंडियन बीआईएस सर्टिफिकेशन्स साइट पर स्पॉट किया गया है। वेबसाइट पर यह फोन Realme RMX2176 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। गौरतलब है कि चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर भी इसी मॉडल नंबर के साथ रियलमी फोन सर्टिफाइड किया गया था जो बाद में रियलमी एक्स7 नाम के साथ लॉन्च हुआ था। अब बीआईएस लिस्टिंग के साथ यह भी साफ हो गया है कि कंपनी अपनी जल्द ही इंडिया में अपनी ‘एक्स सीरीज़’ का विस्तार करने वाली है तथा भारत में भी Realme X7 और Realme X7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च होंगे।
होगा ब्रांड का 5G फोन
रियलमी इंडिया सीईओ माधव सेठ कह चुके हैं कि भारत में Realme X50 Pro 5जी के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन था और अब एक्स7 सीरीज़ के जरिये साल 2021 में 5G कनेक्टिविटी और डिवाईस ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी पहुॅंच बनाएगा। माधव सेठ ने हालांकि आने वाली रियलमी एक्स7 सीरीज की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया। लेकिन इसे 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि फरवरी 2020 में कंपनी ने रियलमी X50 Pro 5G को पेश किया था।
रियलमी एक्स7 में 6.4 इंच फुल एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) एमोलेड डिसप्ले है। वहीं, फोन में ऑक्टा-कोर डाइमेंसिटी 800U प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली-जी57 जीपीयू दिया गया है। इसके अलावा फोन में रैम 8 जीबी तक है और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। रियलमी का यह फोन एंडरॉयड 10 बेस्ड रियलमी यूआई पर कार्य करता है।
रियलमी एक्स7 प्रो में 6.55 इंच फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़, सैंपलिंग रेट 240 हर्ट्ज़ है। वहीं, फोन में ऑक्टा-कोर डाइमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए 9-कोर माली-G77 ग्राफिक्स प्रोसेसर मौजूद है। हैंडसेट में 8 जीबी तक रैम है और 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज है। इस फोन में कैमरा स्पेक्स Realme X7 जैसे ही हैं। वहीं, फोन को पावर देने के लिए 4500mAh बैटरी दी गई है जो 65 वाट फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है।