Redmi 12 कब होगा लॉन्च, कितना होगा प्राइस और कैसी होगी स्पेसिफिकेशन्स? यहां पढ़ें सभी की लीक डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/04/Redmi-12C-feature.jpg
Highlights

शाओमी सब-ब्रांड रेडमी से जुड़ा बड़ा लीक सामने आया है। विदेशी टिपस्टर द्वारा ब्रांड की नंबर सीरीज़ के नए स्मार्टफोन Redmi 12 की डिटेल्स पर से पर्दा उठाया गया है। इस लीक में रेडमी 12 प्राइस, लॉन्च डेट और कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi 12C

रेडमी 12 लॉन्च डेट, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की लीक डिटेल्स

रेडमी 12 लॉन्च डेट

लीक में दावा किया गया है कि Redmi 12 स्मार्टफोन आने वाली 2 जून को ऑफिशियली पेश किया जा सकता है। यह रेडमी फोन सबसे पहले यूरोपियन मार्केट में एंट्री लेगा जो बाद में अन्य बाजारों में दस्तक देगा। रेडमी 12 इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं, इस बाबत अभी कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।

रेडमी 12 प्राइस

Redmi 12 का प्राइस 17,500 रुपये के करीब बताया गया है। दरअसल लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन यूरोप में 199 euro में लॉन्च किया जाएगा तथा यह दाम भारतीय करंसी अनुसार 17 हजार के थोड़ा अधिक है। लीक के मुताबिक इस कीमत में फोन का 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट लाया जाएगा।

रेडमी 12 स्पेसिफिकेशन्स

Redmi 12C