Redmi 12 कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर हुआ स्पॉट, कम कीमत में जल्द कर सकता है एंट्री

Join Us icon
Highlights

  • Redmi 12 को IMDA, BIS, NBTC, EEC सर्टिफिकेश साइट्स पर देखा गया है।
  • Xiaomi इस फोन को 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ ला सकती है।
  • Redmi 12 कंपनी का एक नया बजट स्मार्टफोन हो सकता है।

Xiaomi जल्द ही टेक मार्केट में अपना नया Redmi स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इस फोन को Redmi 12 नाम से कई बाजारों में पेश किए जाने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस हैंडसेट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन,लॉन्च से पहले इस बजट स्मार्टफोन को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा गया है, जिससे इसकी जल्द एंट्री के कयास लगाए जा रहे हैं।

इन सर्टिफिकेशन्स साइट्स पर स्पॉट हुआ Redmi 12

इस डिवाइस को चार सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स- EEC, IMDA, भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) और NBTC पर देखा गया है। Redmi स्मार्टफोन की नई लिस्टिंग इसके जल्द लॉन्च होने का सुझाव देती है। आइए Redmi 12 के बारे में सामने आई जानकारियों पर एक नजर डालते हैं।

Redmi 12 सर्टिफिकेशन डिटेल्स

  • फोन को एनबीटीसी वेबसाइट पर मॉडल नंबर 23053RN02A के साथ स्पॉट किया गया है।
  • इसी डिवाइस को BIS, IMDA और EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर भी देखा गया था, जिससे फोन के मॉडल नंबर का भी पता चला है।
  • दुर्भाग्य से, ये लिस्टिंग आगामी Redmi स्मार्टफोन के किसी भी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है।
  • Redmi 12 को पहले FCC और IMEI सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा गया था। इससे पता चला कि 4जी स्मार्टफोन
  • MIUI 14 आउट ऑफ द बॉक्स चलता है, जो Android 13 पर आधारित होना चाहिए।
  • डिवाइस को मॉडल नंबर MDY-12-EA वाले चार्जर के साथ टेस्टिंग करते हुए भी देखा गया था।
  • यह कहना सुरक्षित है कि डिवाइस 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स, जैसे इसका डिसप्ले, साइज, कैमरा स्पेक्स और प्रोसेसर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इसके अलावा Xiaomi ने डिवाइस की लॉन्च डेट के बारे में भी कोई पुष्टी नहीं की हैथ हालांकि, फोन को जितने भी सर्टिफिकेशन मिले हैं, उन्हें देखते हुए यह आश्चर्य की बात नहीं होगी कि Redmi 12 अगले महीने या उससे पहले अलग-अलग बाजारों में डेब्यू कर सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here