Redmi 12 कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर हुआ स्पॉट, कम कीमत में जल्द कर सकता है एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/04/Redmi-12C-feature.jpg
Highlights

Xiaomi जल्द ही टेक मार्केट में अपना नया Redmi स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इस फोन को Redmi 12 नाम से कई बाजारों में पेश किए जाने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस हैंडसेट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन,लॉन्च से पहले इस बजट स्मार्टफोन को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा गया है, जिससे इसकी जल्द एंट्री के कयास लगाए जा रहे हैं।

इन सर्टिफिकेशन्स साइट्स पर स्पॉट हुआ Redmi 12

इस डिवाइस को चार सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स- EEC, IMDA, भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) और NBTC पर देखा गया है। Redmi स्मार्टफोन की नई लिस्टिंग इसके जल्द लॉन्च होने का सुझाव देती है। आइए Redmi 12 के बारे में सामने आई जानकारियों पर एक नजर डालते हैं।

Redmi 12 सर्टिफिकेशन डिटेल्स

फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स, जैसे इसका डिसप्ले, साइज, कैमरा स्पेक्स और प्रोसेसर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इसके अलावा Xiaomi ने डिवाइस की लॉन्च डेट के बारे में भी कोई पुष्टी नहीं की हैथ हालांकि, फोन को जितने भी सर्टिफिकेशन मिले हैं, उन्हें देखते हुए यह आश्चर्य की बात नहीं होगी कि Redmi 12 अगले महीने या उससे पहले अलग-अलग बाजारों में डेब्यू कर सकता है।