Redmi 13 स्मार्टफोन जल्द हो सकता है लॉन्च, इन सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर हुआ लिस्ट

Join Us icon
Highlights

  • Redmi 13 मॉडल नंबर 24040RN64Y के साथ देखा गया है।
  • इसमें मीडियाटेक हेलिओ जी88 चिपसेट मिल सकता है।
  • यह 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है।

शाओमी ब्रांड की नंबर सीरीज में दो मोबाइल्स जल्द एंट्री ले सकते हैं इनमें से एक 4जी और दूसरा 5जी कनेक्टिविटी वाला हो सकता है। बता दें कि हम यहां बात कर रहे हैं Redmi 13 की जो पिछले कई दिनों से कुछ सर्टिफिकेशन पर सामने आया है। वहीं, अब इसे एसडीपीपीआई और थाईलैंड की एनबीटीसी वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। आइए, आगे ताजा लिस्टिंग और संभावित फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Redmi 13 एसडीपीपीआई और एनबीटीसी लिस्टिंग

  • Redmi के नए स्मार्टफोन को मॉडल नंबर 24040RN64Y के साथ SDPPI सर्टिफिकेशन पर जगह मिली है।
  • अगर बात करें NBTC साइट की तो यह डिवाइस मॉडल नंबर 2404ARN45A के साथ देखा गया है।
  • एनबीटीसी लिस्टिंग में फोन का नाम Redmi 13 भी साफ देखा जा सकता है।
  • इन दोनों लिस्टिंग में Redmi 13 का आना यह संकेत देता है कि फोन की एंट्री जल्द कई ग्लोबल मार्केट में हो सकती है।
  • स्पेसिफिकेशन के लिहाज से इन दोनों प्लेटफार्म पर कोई इंफो नहीं मिला है।

Redmi 13 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • Redmi 13 स्मार्टफोन इससे पहले भी कुछ सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर सामने आ चुका है जिसमें सामने आया है कि यह डिवाइस 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है।
  • फोन को चार्ज करने के लिए इसमें 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की मौजूदगी का भी पता चला है।
  • डिवाइस के प्रोसेसर की बात करें तो ब्रांड Redmi 13 फोन को मीडियाटेक हेलिओ जी88 चिपसेट के साथ लॉन्च कर सकता है।
  • कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में डुअल सिम, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3 और जीपीएस की सुविधा दी जा सकती है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Redmi 13 स्मार्टफोन एंड्राइड 14 आधारित हाइपरओएस 1.0 पर काम कर सकता है।

Redmi 13 5G के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • Redmi 13 5G की बात करें तो इसमें कंपनी परफॉरमेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट के साथ Adreno 613 GPU दे सकती है।
  • यह मोबाइल भी 4जी मॉडल की तरह एंड्राइड 14 आधारित HyperOS के साथ लॉन्च हो सकता है।
  • पावर बैकअप के लिए ब्रांड 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे सकता है।



LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here