Redmi 13x जल्द हो सकता है लॉन्च, इन सर्टिफिकेशन साइट्स पर हुआ स्पॉट

Join Us icon

आगामी Redmi 13x को TDRA सर्टिफिकेशन डेटाबेस में देखा गया है। जिससे इसका आधिकारिक नाम सामने आया है। इसके साथ ही इसे SIRIM वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया है। इन लिस्टिंग्स ने सभी को चौंका दिया है, क्योंकि यह पूर्व में लॉन्च हुई Redmi Note 14 सीरीज के बाद आई हैं। बता दें कि मार्केट में Redmi 13 और Redmi 13C पहले से मौजूद हैं और अब नया मॉडल जुड़ सकता है। आइए, आगे 13x से जुड़ी डिटेल्स जानते हैं।

Redmi 13x TDRA सर्टिफिकेशन

  • TDRA सर्टिफिकेशन में आगामी फोन को 2404ARN45A मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है।
  • डिटेल्स पुष्टि करती हैं जब मोबाइल UAE में लॉन्च होगा तो इसका आधिकारिक नाम Redmi 13x रखा जा सकता है।
  • दिलचस्प बात यह है कि 2404ARN45A मॉडल नंबर पहले से मौजूद Redmi 13 (4G) से भी जुड़ा हुआ है। इसलिए Redmi 13x खूबियों के मामले में Redmi 13 से मिलते-जुलते हो सकता है।

Redmi 13x SIRIM सर्टिफिकेशन

  • SIRIM सर्टिफिकेशन में Xiaomi के Redmi 13x स्मार्टफोन का मॉडल नंबर 2404ARN45A है।
  • सर्टिफिकेशन को RGQL/79G/0524/S(24-1678) के टाइप अप्रूवल कोड के साथ जारी किया गया है।
  • सर्टिफिकेशन की वैधता 7 मई 2029 तक देखी गई है।
  • चूंकि ब्रांड पहले ही Redmi 13 4G (समान मॉडल नंबर 2404ARN45A) को मलेशियाई बाजार में लॉन्च कर चुका है, इसलिए संभव है कि यही डिवाइस नए नाम और कुछ बदलाव किए गए स्पेसिफिकेशंस के साथ फिर से लॉन्च हो सकता है।

Redmi 13x के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

यह मानते हुए कि Redmi 13x पूर्व मॉडल Redmi 13 पर आधारित हो सकता है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.79-इंच की IPS LCD स्क्रीन, Helio G91 अल्ट्रा चिपसेट और 18W चार्जिंग के साथ 5,030mAh की बैटरी हो सकती है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल होने की संभावना है। फोटोग्राफी के लिए, डिवाइस 13-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे और रियर पर 108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल के डुअल-कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

यह सभी फीचर्स Redmi 13 के समान हो सकते हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि के लिए हमें इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here