
Redmi 17 5G फोन पिछले ही सप्ताह चीन सहित ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है जिसकी डिटेल्स आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। इस सस्ते 5जी फोन के बाद अब कंपनी ने इसका LTE मॉडल यानी Redmi 17 4G भी पेश कर दिया है। ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये रेडमी 17 4जी स्मार्टफोन को अनविल कर दिया गया है। यह लो बजट सेग्मेंट में लाया गया अफोर्डेबल मोबाइल फोन है जिसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Redmi 17 4G फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी 17 4जी फोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो Xiaomi HyperOS 3 के साथ मिलकर काम करेगा। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Helio G91-Ultra चिपसेट दिया गया है। यह 8-कोर मोबाइल सीपीयू 2.0गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Mali-G52 MC2 GPU दिया गया है।
Redmi 17 4G स्मार्टफोन को लेकर कंपनी का दावा है कि यह मोबाइल 36 महीने तक बिना लैग या हैंग हुए परफेक्टली काम कर सकता है। यह मोबाइल Memory extension तकनीक से लैस है जो मोबाइल की फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर रैम पावर डबल कर सकती है। यानी रेडमी 17 4जी में 12GB RAM की ताकत पाई जा सकती है। यूजर्स को इसमें LPDDR4X RAM मिलेगी। वहीं मोबाइल में 2TB का मेमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है।
रेडमी 17 4जी फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 7500mAh battery लगाई गई है जो कंपनी के दावेनुसार एक बार फुल चार्ज करने के बाद 28 घंटे का Video playback टाइम दे सकती है। मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह स्मार्टफोन 22.5W reverse चार्जिंग सपोर्ट करता है जिसके चलते Redmi 17 से दूसरे फोन भी चार्ज किए जा सकते हैं।
इस नए रेडमी फोन को 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की HD स्क्रीन पर लाया गया है। यह एलसीडी पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 825nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह टीयूवी सर्टिफाइड आई-केयर डिस्प्ले है जो ज्यादा फोन चलाने से आखों को नुकसान से बचाने में मदद करती है। वहीं स्क्रीन को स्क्रैच से बचाने के लिए इसपर कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए Redmi 17 4G स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी 17 4जी स्मार्टफोन में एफ/2.05 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।
रेडमी 17 4जी फोन को IP64 रेटिंग के साथ पेश किया गया है जो इसे धूल और पानी से बचाने में मदद करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi और Bluetooth 5.4 के साथ ही NFC का सपोर्ट भी दिया गया है। इस मोबाइल में Dynamic RGB light, FM radio, 3.5mm हेडफोन जैक और 300% volume boost जैसे फीचर्स भी मौजूद है। रेडमी 17 4जी फोन आने वाले दिनों में Black, Deep Blue, Lotus Purple और Oak Green कलर में बेचा जाएगा जिसका प्राइस अनाउंस होगा बाकी है।












