Redmi 17 5G और Redmi 17 4G की इंडिया लॉन्च डेट आई सामने! जानें कब लॉन्च हो सकते हैं ये सस्ते स्मार्टफोन

शाओमी रेडमी 17 सीरीज ग्लोबली पेश हो चुकी है जिसमें Redmi 17 4G और Redmi 17 5G फोन लॉन्च हुए हैं। दोनों ही कम कीमत वाले स्मार्टफोन हैं जो बड़ी बैटरी और बजट स्पेसिफिकेशन्स के साथ आए हैं। खबर आ रही है कि अब ये दोनों मोबाइल भारतीय बाजार में दस्तक देने की तैयारी कर रहे हैं। लीक में दावा किया गया है कि Redmi 17 series 5 सितंबर के इंडिया में लॉन्च हो सकती है।
Redmi 17 series इंडिया लॉन्च डेट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रेडमी 17 सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट सामने आई है। टिपस्टर अभिषेक यादव ने ट्वीट करते हुए कहा है कि रेडमी 17 4जी स्मार्टफोन और रेडमी 17 5जी फोन 5 सितंबर को भारत में लॉन्च हो सकते हैं। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक इन दोनों सस्ते रेडमी स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च से जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले दिनों में इस मोबाल्स से जुड़ी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
Redmi 17 5G स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी 17 5जी फोन को ग्लोबल मार्केट में Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो एंड्रॉयड 16 बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए इस सस्ते 5जी फोन में 7500mAh बैटरी लगाई गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W reverse तकनीक भी मिलती है। यह IP65 रेटिंग वाला फोन है जिसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth 5.1, NFC और IR Blaster जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Redmi 17 5G फोन 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले सपोर्ट करता हे जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 825nits हाई ब्राइटनेस सहित लो ब्लू लाइट व फ्लिकर फ्री व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है। मोबाइल डिस्प्ले को स्क्रैच से बचाने के लिए Gorilla Glass 7i की लेयर दी गई है। इस फोन के बैक पैनल पर dynamic RGB light लगी है जो 8 कलर्स में चमकती है।
फोटोग्राफी के लिए Redmi 17 5G स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। फोन का कैमरा 2x in-sensor zoom फीचर्स सपोर्ट करता है। वहीं रेडमी 17 5जी फोन को ग्लोबल मार्केट में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है।
Redmi 17 4G स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी 17 4जी फोन में एंड्रॉयड 16 के साथ Xiaomi HyperOS 3 मिलता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G91-Ultra चिपसेट दिया गया है और ग्राफिक्स के लिए Mali-G52 MC2 GPU मौजूद है। यह मोबाइल Memory extension तकनीक से लैस है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 12GB RAM की ताकत दे सकती है। इसमें LPDDR4X RAM लगी है।
पावर बैकअप के लिए इसमें 7500mAh battery लगाई गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W reverse चार्जिंग तकनीक मिलती है। यह स्मार्टफोन भी 6.9-इंच की HD स्क्रीन सपोर्ट करता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 825nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इसमें IP64 रेटिंग के साथ Wi-Fi Bluetooth 5.4, NFC, Dynamic RGB light, FM radio, 3.5mm हेडफोन जैक और 300% volume boost जैसे फीचर्स भी मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए Redmi 17 4G स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी 17 4जी स्मार्टफोन में एफ/2.05 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।