Redmi 17 5G फोन 7500mAh बैटरी और Snapdragon 4 Gen 5 के साथ ग्लोबली लॉन्च

Xiaomi Redmi 17 5G फोन कुछ ही दिनों पहले चीन में लॉन्च हुआ था। चाइना में यह मोबाइल Unisoc T8300 प्रोसेसर के साथ लाया गया था। लेकिन अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन को कुछ बदलावों के साथ ग्लोबल मार्केट में भी उतार दिया है। यह नया रेडमी 17 5जी फोन मलेशिया में लॉन्च हुआ है जहां इसे Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट पर लाया गया है। इस नए और सस्ते 5जी फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Redmi 17 5G स्पेसिफिकेशन्स
सबसे पहले प्रोसेसिंग पावर की ही बात करें तो ग्लोबल मार्केट में रेडमी 17 5जी फोन को Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 पर लाया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो HyperOS 3 के साथ मिलकर काम करता है।
Redmi 17 5G फोन की मेन यूएसपी इस मोबाइल में लगी बड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस रेडमी के सस्ते 5जी फोन में तगड़ी 7500mAh battery लगाई गई है। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज के बाद इस फोन में तकरीबन 28 घंटे तक वीडियो देखी जा सकती है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह रेडमी 5जी फोन 22.5W reverse तकनीक भी सपोर्ट करता है जिसके चलते इस मोबाइल से दूसरे डिवाइस भी चार्ज हो सकते हैं।
रेडमी 17 5जी फोन को 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह एलसीडी पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 825nits हाई ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन स्क्रीन को लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री व्यूइंग एक्सपीरियंस के साथ पेश किया गया है जो आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करती है।
फोटोग्राफी के लिए Redmi 17 5G स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। फोन का कैमरा 2x in-sensor zoom फीचर्स सपोर्ट करता है। वहीं रेडमी 17 5जी फोन को ग्लोबल मार्केट में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है।
यह नया 5जी फोन IP65 रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है। वहीं मोबाइल डिस्प्ले को स्क्रैच से बचाने के लिए Gorilla Glass 7i की लेयर दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए यह मोबाइल Wi-Fi, Bluetooth 5.1, NFC और IR Blaster सपोर्ट करता है। इस फोन के बैक पैनल पर dynamic RGB light लगी है जो 8 कलर्स में चमकती है।
Redmi 17 5G प्राइस
रेडमी 17 5जी फोन मलेशिया में MYR 769 में लॉन्च हुआ है जो इंडियन करंसी अनुसार 17,990 रुपये के करीब है। यह बेस वेरिएंट का प्राइस है जिसमें 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं 4जीबी रैम व 256जीबी मेमोरी वाले फोन को MYR 869 यानी 20,290 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। ग्लोबल मार्केट में यह फोन Black, Deep Blue और Vivid Orange कलर में बिकेगा।