Xiaomi ला रहा है सस्ता स्मार्टफोन Redmi A2, लॉन्च डेट, प्राइस और स्पेसिफिकेशन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/03/Redmi-A2.jpg
Highlights

रेडमी अपने एंट्री-लेवल Redmi A2 सीरीज को इंडिया में उतारने के लिए पूरी तरह तैयारा है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर जानकारी दे दी है कि इस माह 19 मई को ए2 सीरीज को पेश किया जाएगा। वहीं, इंडिया से पहले इस सीरीज के अंदर Redmi A2 और Redmi A2+ बजट फोन्स को यूरोपियन मार्केट में पेश किया जा चुका है। इसलिए उम्मीद है कि इंडिया में भी इन्हीं दोनों फोन्स को लाया जाएगा। आइए आगे आपको इन दोनों फोन्स की संभावित भारतीय कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।

Redmi A2 सीरीज का प्राइस (संभावित)

Xiaomi की ओर से Redmi A2 सीरीज की कीमत का खुलुसा लॉन्च के दिन ही होगा। लेकिन, एंट्री लेवल स्मार्टफोन सीरीज होने के चलते हम यह उम्मीद कर सकते हैं कि इसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम ही रहने वाली है। इसके अलावा स्मार्टफोन को Xiaomi की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

Redmi A2 और Redmi A2+ की स्पेसिफिकेशन्स

Redmi A2 के लिए कंपनी ने शुरु किया Giveaway कॉन्टेस्ट

Redmi India ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्विट कर लॉन्च डेट का खुलासा कर एक Giveaway कॉन्टेस्ट की घोषणा की है। इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए यूजर्स को कंपनी की साइट पर जाकर नोटिफाई मी पर क्लिक कर नीचे एक पजल का स्क्रीनशॉट लेकर ट्विटर पर #RedmiA2,
#DeshKaSmartphone, @RedmiIndia लगा कर शेयर करना होगा।