Redmi A7 Pro NBTC सर्टिफिकेशन पर हुआ स्पॉट, जल्द हो सकता है लॉन्च

Xiaomi अपने बजट स्मार्टफोन लाइनअप को आगे बढ़ाने की तैयारी में लग रहा है। कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi A7 Pro सर्टिफिकेशन वेबसाइट NBTC पर स्पॉट हुआ है। इससे पहले इसे IMDA और एफसीसी लिस्टिंग में भी देखा जा चुका है। लेटेस्ट लिस्टिंग के सामने आने के बाद फोन के जल्द लॉन्च होने की संभावना और बढ़ गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
NBTC सर्टिफिकेशन में यह डिवाइस मॉडल नंबर 25128RN17A के साथ लिस्ट हुआ है, जहां इसके नाम की पुष्टि Redmi A7 Pro के रूप में हुई है। NBTC डेटाबेस के मुताबिक, Redmi A7 Pro को Telecommunications Equipment और Devices Certificate (Class B) मिला है। यह सर्टिफिकेशन आमतौर पर लॉन्च से पहले दिया जाता है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि फोन की घोषणा जल्द की जा सकती है।
लिस्टिंग में यह भी कंफर्म किया गया है कि यह एक मोबाइल फोन है और GSM, WCDMA और LTE नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। हालांकि, फिलहाल 5G सपोर्ट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
NBTC सर्टिफिकेशन में Redmi A7 Pro के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंस जैसे प्रोसेसर, कैमरा, डिस्प्ले या बैटरी से जुड़ी कोई डिटेल नहीं है। लेकिन Redmi A-series के पैटर्न को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट में पेश किया जा सकता है। जिसमें बड़ी बैटरी और बेसिक परफॉरमेंस मिल सकती है।
पूर्व में FCC सर्टिफिकेशन पर Redmi A7 Pro Unisoc T7250 प्रोसेसर के साथ देखा गया था। जिसे Mali-G57 GPU के साथ जोड़ा जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 15 या Android 15 Go Edition पर रन कर सकता है। जो एंट्री-लेवल ग्राहकों के लिए ऑप्टिमाइज अनुभव देने पर फोकस करता है।
मेमोरी और स्टोरेज के मामले में FCC डॉक्यूमेंट्स से सामने आया था कि Redmi A7 Pro को 4GB LPDDR4X रैम के सिंगल वैरियंट में पेश किया जा सकता है। जिसमें 64GB और 128GB eMMC स्टोरेज के विकल्प मिलने की उम्मीद है। डिस्प्ले के मामले में आगामी फोन में 6.9 इंच का बड़ा IPS LCD पैनल दिया जा सकता है, जिसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन हो सकता है।
बैटरी को लेकर लीक में सामने आया है कि आगामी फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जो 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।
लिस्टिंग से साफ है कि Redmi A7 Pro जल्द ही बाजार में लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि कंपनी की ओर से फिलहाल लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इसका इंतजार करना होगा। वहीं, डिवाइस का मुकाबला संभावित तौर पर Samsung Galaxy A06, Infinix Smart 10 और Tecno Spark Go 2 जैसे फोंस से हो सकता है। हम आपको आगे भी इस रेडमी फोन का अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के जुड़े रहें।