
चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। वहीं, इस बार ब्रांड के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने हिंट दिया है कि Redmi के फ्लैगशिप स्मार्टफोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और दमदार बैटरी होगी।
हालांकि, Xiaomi ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर Redmi के फ्लैगशिप डिवाइस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं, अबतक इस फोन के लॉन्च डेट को लेकर भी कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन, कुछ टीजर की माने तो इस फोन को 13 मई को लॉन्च किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Redmi K20 Pro का खुलासा! 48-एमपी ट्रिपल रियर और पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ होगा स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट
इससे पहले Redmi के फ्लैगशिप में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होने की पुष्टि हो चुकी है। यह फुल-स्क्रीन डिज़ाइन और पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। बता दें कि चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर लू विबिंग ने एक स्मार्टफोन के स्क्रीन का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।

इस स्क्रीनशॉट से हिंट मिल रहा है कि यह रेडमी फ्लैगशिप हैंडसेट का ही है। स्क्रीनशॉट इस डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 44 प्रतिशत बैटरी बची हुई नज़र आ रही है। यह एक तरह से इशारा है कि रेडमी फ्लैगशिप फोन की बैटरी काफी दमदार होगी। इसे भी पढ़ें: शाओमी करने वाली है बड़ा धमाका : इंडिया आ रहा है ट्रिपल रियर कैमरे वाला नया स्मार्टफोन Mi A3
रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। साथ ही स्क्रीनशॉट के साइज़ से साफ है कि रेडमी के इस डिवाइस में फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) रिजोल्यूशन वाली स्क्रीन होगी।
अब तक सामने आई लीक के अनुसार रेडमी प्लैगशिप फोन में 6.39-इंच का फुल-एचडी+ डिसप्ले होगा। इसके साथ ही हैंडसेट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होने की उम्मीद है।
रेडमी फ्लैगशिप फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। इसके अलावा हाल ही में आई एक रिपोर्ट से इस फोन में एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 होने की जानकारी मिली है। कहा जा रहा है कि इस फोन को Redmi K20 Pro के नाम से लॉन्च किया जाएगा।









