
शाओमी ने पिछले महीने चीन में Redmi K50 सीरीज का गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब कंपनी Redmi K50 सीरीज के तीन स्मार्टफोन और लॉन्च करने वाला है। शाओमी चीन में 17 मार्च को एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाला है। माना जा रहा है कि इस इवेंट में कंपनी Redmi K50 और Redmi K50 Pro, और Redmi K50 Pro+ तीन स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। अब लॉन्च से ठीक पहले Redmi K50 सीरीज के दो स्मार्टफोन Geekbench पर लिस्ट किए गए हैं। गीकबेंच की लिस्टिंग से रेडमी के इन दो स्मार्टफोन को लेकर काफी जानकारी सामने आ रही है। यहां हम आपको इन स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Redmi K50 Pro सीरीज का डिजाइन
शाओमी ने Redmi K50 Pro सीरीज के लॉन्च से पहले इसका पोस्टर शेयर किया है। शाओमी ने जो पोस्ट शेयर किया है उससे Redmi K50 Pro और Redmi K50 Pro स्मार्टफोन का बैक डिजाइन सामने आ गया है। इस पोस्टर से पता चलता है कि फोन में रेक्टेंगुलर कैमरा सेटअप में सर्कूलर कैमरा बंप दिया गया है। इस फोन में 108MP का कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन के दाएं ओर पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिए जाएंगे।

Redmi K50 Pro और Redmi K50 Pro+ Geekbench लिस्टिंग
Redmi का स्मार्टफोन गीकबेंच प्लेटफॉर्म पर मॉडल नंबर 22041211AC के साथ लिस्ट किया गया है। पुराने लीक रिपोर्ट के मुताबिक यह Redmi K50 Pro स्मार्टफोन है। वहीं Redmi K50 स्मार्टफोन का मॉडल नंबर 22021211RC है। इसके साथ साथ ही Redmi K50 Pro+ स्मार्टफोन का मॉडल नंबर 22011211C है जो पहले ही गीकबेंच पर लिस्ट किया जा चुका है। गीकबेंच डेटाबेस के पता चलता है कि Redmi K50 Pro स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित MIUI 13 पर रन करता है। इसके साथ ही गीकबेंच की लिस्टिंग से पता चलता है कि रेडमी का यह स्मार्टफोन 12GB की रैम के साथ पेश किया जाएगा।
Redmi K50 Pro स्मार्टफोन को लेकर पहले ही कंफर्म है कि यह MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने मीडियाटेक के नए चिपसेट लॉन्च के दौरान ही इसका ऐलान कर दिया था। मीडियाटेक का Dimensity 8100 प्रोसेसर की बात करें तो यह ऑक्टा कोर 5G चिपसेट है, जिसमें चार प्रीमियम आर्म Cortex-A78 कोर दिए हैं जिनकी स्पीड 2.85GHz तक क्लॉक की गई है। वहीं चार पावर इफिसिएंस कोर हैं जिनकी स्पीड 2GHz पर क्लॉक है। इसके साथ ही ग्राफिक्स की बात करें तो इसमें Mali-G610 MC6 GPU दिया गया है। इसके साथ ही गेमिंग परफॉर्मेंस केलिए फोन में HyperEngine 5.0 दिया गया है।
Redmi K50 Pro+ स्पेसिफिकेशन्स
Redmi K50 Pro के साथ साथ Redmi K50 Pro+ को भी गीकबेंच के डेटाबेस में स्पॉट किया गया है। रेडमी का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर, 12GB की रैम और Android 12 OS पर रन करेगा। मीडियाटेक के Dimensity 9000 प्रोसेसर की बात करें तो इसकी स्पीड 3.05GHz पर क्लॉक की गई है। इसके साथ ही इसमें ग्राफिक्स के लिए Mali-G710 MC10 GPU दिया गया है। पॉपुलर टिप्सटर Digital Chat Station ने अपकमिंग Redmi K50 Pro+ स्मार्टफोन का AntuTu बेंचमार्क स्कोर भी शेयर किया है, जिसमें रेडमी के इस स्मार्टफ़ोन ने 10,41,818 पॉइन्ट्स का स्कोर किया है। यह भी पढ़ें : भारत में लॉन्च होने वाला Redmi 10 स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स ग्लोबल Redmi 10C जैसी होंगी, जानें क्या है खासियत
Redmi K50 Pro स्पेसिफिकेशन्स
लीक रिपोर्ट्स की माने तो Redmi K50 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके साथ ही रेडमी के इस स्मार्टफोन में 6.6-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन का रिफ्रेस रेट 120Hz, बैटरी 4700mAh और 120W सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। रेडमी के इस स्मार्टफ़ोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह Android 12 पर आधारित MIUI 13 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Sony Xperia Ace III स्मार्टफोन का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स आए सामने, Apple iPhone SE 3 को देगा जबरदस्त टक्कर






















