7500mAh की तगड़ी बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है Redmi K80 Ultra स्मार्टफोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/redmi-k80-ultra-specifications-leaked.jpg
Highlights

Redmi एक बार फिर अपनी K-सीरीज के तहत एक दमदार स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके तहत आने वाला आगामी Redmi K80 Ultra चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। जिससे इसके बैटरी चार्जिंग फीचर्स का खुलासा हुआ है। बता दें कि यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Redmi K70 Ultra का सक्सेसर होगा। इसकी लिस्टिंग से ऐसा लग रहा है कि इसका आधिकारिक लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है। आइए, आगे फोन की लेटेस्ट डिटेल्स जानते हैं।

Redmi K80 Ultra 3C लिस्टिंग

Redmi K80 Ultra स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

बताते चलें कि Redmi K80 Ultra, पूर्व में लाए गए Redmi K70 Ultra का अपग्रेडेड वर्जन होगा जिसे जुलाई 2023 में लॉन्च किया गया था। K70 Ultra में 120W चार्जिंग और दमदार प्रोसेसर के साथ हाई-एंड फीचर्स दिए गए थे। वहीं, अब K80 Ultra में और बड़ी बैटरी, समान चार्जिंग स्पीड और संभवतः बेहतर डिस्प्ले व कैमरा सेटअप की उम्मीद की जा रही है। इस फोन को चीन में ही लॉन्च किया जाएगा लेकिन उम्मीद है कि साल के अंत तक इसका ग्लोबल वर्जन भी देखने को मिल सकता है।