
शाओमी की सब ब्रांड रेडमी ने आधिकारिक तौर अपने दो तगड़े डिवाइस का ऐलान किया है। यह होम मार्केट चीन में Redmi K80 Ultra स्मार्टफोन और Redmi K Pad कॉम्पैक्ट टैबलेट के रूप में लॉन्च होंगे। इनमें से K80 Ultra फोन फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस के साथ आएगा। वहीं, K Pad पहली बार रेडमी की ओर से एक प्रीमियम टैबलेट के रूप में एंट्री लेगा। आइए, आगे इन दोनों डिवाइस से जुड़ी जानकारी विस्तार से जानते हैं।
Redmi K80 Ultra डिटेल्स
- आप नीचे दी गई इमेज में देख सकते हैं की ब्रांड ने दो डिवाइस को कमिंग सून के साथ टीज किया है यह Redmi K80 Ultra और Redmi K Pad नाम से लॉन्च होंगे। हालांकि टीजर इमेज में स्पेक्स की ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन इन्हें लेकर पूर्व में अहम डिटेल्स सामने आ चुकी हैं।
- Redmi K80 Ultra स्मार्टफोन में पावरफुल Dimensity 9400+ चिपसेट मिलने की उम्मीद की जा रही है।
- यह आगामी दमदार डिवाइस 7,400mAh की बड़ी बैटरी से लैस किया जा सकता है। इस तगड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
- कंपनी के मार्केटिंग हेड वांग टेंग थॉमस के अनुसार, यह डिवाइस 3000 युआन (करीब 35,000 रुपये) के प्राइस सेगमेंट में सबसे ‘लक्जरी परफॉर्मर’ होगा।
- डिवाइस में डिस्प्ले, वाइब्रेशन हैप्टिक्स, साउंड क्वालिटी और डिजाइन के मामले में बड़े अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे।
खास बात यह है कि इस फोन में अल्ट्रासॉनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर होगा जो ऑयली फिंगर्स पर भी काम कर पाएगा। यह जानकारी रियल इमेज में भी दिखाई गई है। - जो रियल इमेज सामने आई है उसमें पंच होल डिस्प्ले देखने को मिला है वहीं, साइड में पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं और फोन काफी पतला दिख रहा है।
Redmi K80 Ultra और Redmi K Pad लॉन्च टाइमलाइन
कंपनी Redmi K80 Ultra और Redmi K Pad को चीन में जून के अंत तक एक इवेंट में लॉन्च कर सकती है। साथ ही, Xiaomi Mix Flip 2 नाम से एक नया क्लैमशेल फोल्डेबल फोन भी तैयार किया जा रहा है, जिसे इसी लॉन्च इवेंट में पेश किया जा सकता है। हालांकि, Flip 2 की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
Redmi K Pad डिटेल्स
- Redmi K Pad कंपनी का पहला फ्लैगशिप टैबलेट होगा। जिसमें 8.8-इंच का 3K LCD डिस्प्ले मिल सकता है।
- यह डिस्प्ले CSOT द्वारा तैयार किया गया है और इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो मिलने की बात सामने आई है।
- टैबलेट में परफॉरमेंस के लिए MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट लगाया जा सकता है। जो इसे अब तक का सबसे पावरफुल रेडमी टैबलेट बना सकता है।
- इसके अलावा यह भी बताया गया है कि टैब में 67W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया जा सकता है।












