किस प्राइस रेंज में आएगा Redmi K80 Ultra स्मार्टफोन, ब्रांड हेड ने दिया हिंट

Join Us icon
Highlights

  • Redmi K80 Ultra जून में चीन में लॉन्च हो सकता है।
  • इसमें मेटल मिड फ्रेम और लग्जरी डिजाइन मिलने की उम्मीद है।
  • यह MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर वाला बताया गया है।

Redmi जल्द ही अपने परफॉर्मेंस-फोकस्ड फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K80 Ultra को चीन लेकर आ सकता है। बताया जा रहा है कि आगामी फोन जून 2025 में लॉन्च हो सकता है। इसी बीच Xiaomi चीन के मार्केटिंग प्रमुख और Redmi ब्रांड के जनरल मैनेजर थॉमस वांग (Thomas Wang) ने वीबो पर इस अपकमिंग डिवाइस को लेकर प्राइस रेंज की जानकारी दी है। उन्होंने इस स्मार्टफोन को “सबसे लग्जरी परफॉर्मेंस फोन” बताया है। आइए, आगे हैंडसेट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi K80 Ultra प्राइस रेंज और अन्य डिटेल्स

  • थॉमस वांग के मुताबिक, Redmi K80 Ultra अपने सेगमेंट में नई मिसाल कायम करेगा। इसमें मेटल मिडल फ्रेम होगा जो हीट डिसिपेशन और मजबूती दोनों में मदद करेगा।
  • उन्होंने इस स्मार्टफोन को 3,000 युआन (लगभग 34,500 रुपये) की कीमत में “सबसे लग्जरी परफॉर्मेंस फोन” बताया है।
  • यह आमतौर पर प्रीमियम स्मार्टफोंस में देखने को मिलता है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि इस डिवाइस में कई “लग्जरी अपग्रेड्स” होंगे जो ग्राहकों को लुभा सकते हैं।

Redmi K80 Ultra स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

डिस्प्ले: Redmi K80 Ultra फोन में 6.8 इंच का 1.5K LTPS OLED फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें स्लिम बेजल और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकता है।

प्रोसेसर: Redmi K80 Ultra स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट से लैस हो सकता है, जो इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहद पावरफुल बनाएगा।

बैटरी और चार्जिंग: इसमें 7,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

कैमरा: फोन में रियर साइड पर 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप राउंड कैमरा मॉड्यूल मिलने की बात सामने आई है।

अन्य फीचर्स: अन्य दमदार फीचर्स में पानी और धूल से बचाव वाली IP68 तकनीक, सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर्स, 0916 सीरीज का कस्टम वाइब्रेशन मोटर गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए दिया जा सकता है।

अन्य बाजारों में Xiaomi 15T Pro नाम से हो सकता है पेश

अफवाहों की मानें तो Redmi K80 Ultra के साथ एक गेमिंग फोकस्ड टैबलेट भी पेश किया जा सकता है। हालांकि, ये दोनों डिवाइज केवल चीन तक सीमित रह सकते हैं। यह भी सामने आया है कि K80 Ultra को ग्लोबल यूजर्स के लिए थोड़ा मॉडिफाइ करते हुए Xiaomi 15T Pro नाम से एंट्री मिल सकती है। इसकी लॉन्चिंग साल की तीसरी तिमाही में होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here