
फ्लैगशिप-ग्रेड परफॉर्मेंस को आक्रामक कीमत पर पेश करने के लिए मशहूर Redmi China अब अपनी K80 सीरीज का अगला स्मार्टफोन Redmi K80 Ultra लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन के साथ-साथ कंपनी अपना पहला कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप टैबलेट Redmi K Pad भी लॉन्च करेगी। दोनों ही डिवाइसेज को MediaTek के अब तक के सबसे बेहतरीन मोबाइल चिपसेट से लैस किया जाएगा। इनका खास फोकस डिजाइन व इन-हैंड फील पर होगा। हालांकि यह देखना बाकी है कि ये भविष्य में भारत में लॉन्च किए जाएंगे या नहीं। इसी बीच आइए नजर डालते हैं Redmi K80 Ultra और Redmi K Pad के डिजाइन और संभावित फीचर्स कैसे होंगे।
Redmi K80 Ultra और Redmi K Pad डिजाइन
- चीन के सोशल मीडिया प्लेटफार्म Weibo पर Redmi द्वारा किए गए कई पोस्ट्स में, Xiaomi की इस सब-ब्रांड ने आधिकारिक रूप से अपने आने वाले स्मार्टफोन Redmi K80 Ultra और Redmi K Pad के डिजाइन को पेश किया है।
- सबसे पहले बात करें Redmi K80 Ultra की तो कंपनी ने इसे “Redmi के इतिहास का सबसे स्टाइलिश परफॉर्मेंस फ्लैगशिप” बताया है।
- इसमें 6.83-इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें बेहद पतले बेजल्स होंगे। अगर हम आधिकारिक इमेजेस को ध्यान से देखें, तो इसके फ्रंट डिजाइन की झलक काफी हद तक Redmi Turbo 4 Pro से मिलती है, जिसे ग्लोबल मार्केट्स में POCO F7 के रूप में रीब्रांड किया जा सकता है।
- फोन के ग्लास फाइबर रियर पैनल में एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा, एक अल्ट्रावाइड लेंस और एक LED फ्लैश शामिल होने की संभावना है। यह कैमरा मॉड्यूल मेटल से बना होगा।
- कैमरा मॉड्यूल की तरह ही, Redmi K80 Ultra में मेटल मिडल फ्रेम भी दिया जाएगा, जिसमें राउंडेड कॉर्नर्स होंगे। Weibo पोस्ट्स में फिलहाल सिर्फ फोन का वाइट कलर वैरियंट दिखाया गया है, लेकिन लॉन्च के समय और भी रंगों के विकल्प सामने आ सकते हैं।
- अब बात करें Redmi K Pad केडिजाइन की तो इसमें 8.8-इंच का डिस्प्ले दिया गया है और यह इन-हैंड कम्फर्ट और पोर्टेबिलिटी पर जोर देता है। इसका फ्रंट कैमरा टॉप बेजल पर स्थित होगा।
- टैबलेट के डिस्प्ले बेजल्स काफी पतले दिखाई दे रहे हैं, जिससे यूजर्स को एक इमर्सिव एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस मिलेगा।
- इसके रियर पैनल पर सिंगल कैमरा, माइक्रोफोन, LED फ्लैशलाइट और नीचे की ओर Redmi ब्रांडिंग दी गई है। साइड्स की बात करें तो पावर बटन टॉप पर मौजूद है, जबकि वॉल्यूम रॉकर्स राइट एज फ्रेम पर दिए गए हैं।
- Weibo पोस्ट्स में फिलहाल टैबलेट का केवल पर्पल कलर ही दिखाया गया है, लेकिन लॉन्च के समय और भी कलर ऑप्शंस उपलब्ध हो सकते हैं।
- आखिर में आगामी Redmi डिवाइस में साउंड क्वालिटी, हैप्टिक्स और वाइब्रेशन और विज़ुअल इफेक्ट्स को काफी हद तक बेहतर किया गया है।
Redmi K80 Ultra और Redmi K Pad स्पेसिफिकेशंस
- Redmi ने खुलासा किया है कि Redmi K80 Ultra और Redmi K Pad दोनों ही MediaTek के अब तक के सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर Dimensity 9400+ पर रन करेंगे। गौरतलब है कि पिछला Redmi K70 Ultra, Dimensity 9300+ प्रोसेसर के साथ आया था।
- प्रोसेसर के साथ-साथ, Redmi K80 Ultra में एक डेडिकेटेड D2 चिप भी दी गई है, जो गेम्स के दौरान ग्राफिक्स को बेहतर बनाने में मदद करेगी।
- Redmi का दावा है कि इस स्मार्टफोन ने AnTuTu v10 बेंचमार्क पर 30,24,000 का स्कोर हासिल किया है। यह स्कोर इसे चीन में मौजूद फ्लैगशिप फोंस में से एक Redmagic 10s Pro+ से भी आगे रखता है, जिसने AnTuTu पर 29,51,251 का स्कोर किया था।
Redmi K80 Ultra और Redmi K Pad रिलीज और उपलब्धता
- Redmi के K80 Ultra और Redmi K Pad जून के अंत तक चीन में लॉन्च किए जा सकते हैं। इसकी पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, ब्रांड ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है।
- जहां तक भारत में लॉन्च की बात है, Redmi K70 Ultra भारत में न तो सीधे और न ही POCO या Xiaomi ब्रांडिंग के तहत आया था। ऐसे में K80 Ultra के भारत में लॉन्च होने की संभावनाएं काफी कम हैं।
- Redmi K Pad की बात करें, तो कंपनी फिलहाल 18 जून को Redmi Pad 2 नामक एक बजट-फ्रेंडली टैबलेट को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। अब यह देखना बाकी है कि Redmi K Pad को भारत में लाने की कोई योजना कंपनी के पास है या नहीं।













