
होम मार्केट चीन में Xiaomi की सब ब्रांड Redmi ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K90 Ultra (Extreme Edition) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे हाई-परफॉरमेंस और गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर लेकर आई है। नए डिवाइस में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, बड़ी 8550mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग, 165Hz तक OLED डिस्प्ले और 50MP OIS कैमरा जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। यही नहीं फोन में इन-बिल्ट कूलिंग फैन और AI ग्राफिक्स चिप भी उपयोग हुई है। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस डिटेल्स जानते हैं।
Redmi K90 Ultra के स्पेसिफिकेशंस
Redmi K90 Ultra स्मार्टफोन में 6.83 इंच का TCL M10 LTPS OLED फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन, 165Hz रिफ्रेश रेट, HDR सपोर्ट और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। फोन में बढ़िया अनुभव के लिए 3500Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट भी मिलता है।
परफॉरमेंस के लिए Redmi K90 Ultra फोन में Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। इसके साथ AI Independent Graphics Chip D2 भी मिलता है। जो गेमिंग और ग्राफिक्स को बेहतर बनाता है। डिवाइस में LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर रन करता है।
फोटोग्राफी के लिए Redmi K90 Ultra में OIS सपोर्ट के साथ 50MP Light Hunter 800 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका सेंसर साइज 1/1.55 इंच है। इस सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
Redmi K90 Ultra की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8550mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। जो मौजूदा फ्लैगशिप स्मार्टफोंस की तुलना में काफी बड़ी मानी जा रही है। इसे चार्ज करने के लिए 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 100W PPS चार्जिंग प्रोटोकॉल और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
लंबे समय तक गेमिंग और हैवी टास्क के दौरान तापमान को सही रखने के लिए Redmi K90 Ultra स्मार्टफोन में 6000mm² VC कूलिंग सिस्टम के साथ इन-बिल्ट कूलिंग फैन भी दिया गया है। इसमें Surge P3, Surge G2 और दो Surge T1+ चिप्स का इस्तेमाल किया गया है। जो पावर मैनेजमेंट और नेटवर्क परफॉरमेंस को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
Redmi K90 Ultra फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इसके अलावा Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, IR Blaster, USB 3.2 Gen 1, Bose द्वारा ट्यून किए गए डुअल सिमेट्रिकल स्टीरियो स्पीकर्स, Bypass Charging और X-axis Linear Motor जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन की मोटाई 8.18mm है और वजन 227 ग्राम रखा गया है।
Redmi K90 Ultra की कीमत
Redmi K90 Ultra को चीन में चार स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके 12GB + 256GB और 16GB + 256GB वैरियंट की कीमत CNY 2,799 (करीब 39,000 रुपये) रखी गई है। वहीं, 12GB + 512GB वैरियंट CNY 3,299 (करीब 45,968 रुपये) और 16GB + 512GB मॉडल CNY 3,499 (करीब 48,755 रुपये) में उपलब्ध होगा।
फिलहाल Redmi ने K90 Ultra को केवल चीन में लॉन्च किया है। कंपनी ने अभी इसके ग्लोबल या भारतीय लॉन्च को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। यदि आप चीन में हैं और तगड़े परफॉरमेंस वाला मिड रेंज फोन देख रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं। हम आपको लगातार टेक अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।














