Redmi K90 Ultra के स्पेसिफिकेशंस कंफर्म, Geekbench पर भी हुआ स्पॉट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/06/redmi-k90-ultra-launch-date-china-confirmed.jpg

Redmi अपने नए गेमिंग स्मार्टफोन Redmi K90 Ultra को 30 जून को लॉन्च करने वाला है। वहीं, लॉन्च से पहले कंपनी लगातार डिवाइस के फीचर्स टीज कर रही है। इसी बीच फोन से जुड़ी डिस्प्ले, बैटरी और परफॉरमेंस की अहम जानकारियां सामने आ गई हैं। यही नहीं कथित Geekbench लिस्टिंग ने भी डिवाइस के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि कर दी है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Redmi K90 Ultra स्पेसिफिकेशंस

Redmi ने पुष्टि की है कि K90 Ultra में 6.83 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा। यह पैनल 165Hz रिफ्रेश रेट, M10 डिस्प्ले मैटेरियल और 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। कंपनी का दावा है कि 40 से ज्यादा गेम्स 165fps पर ऑप्टिमाइज किए गए हैं, जिससे गेमिंग अनुभव और बेहतर मिलने वाला है। डिस्प्ले में Xiaomi की Qingshan Eye Protection तकनीक और गेमिंग टच एन्हांसमेंट फीचर्स भी दिए जाएंगे।

8550mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग

Redmi K90 Ultra फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8550mAh Xiaomi Jinshajiang बैटरी होगी। कंपनी के अनुसार इसमें 16 प्रतिशत सिलिकॉन कंटेंट का उपयोग किया गया है। चार्जिंग के लिए 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 22.5W रिवर्स चार्जिंग और मदरबोर्ड बायपास चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। बायपास चार्जिंग फीचर गेमिंग के दौरान हीट को कम करने में मदद कर सकता है।

Snapdragon 8 Elite और एडवांस कूलिंग सिस्टम

Redmi K90 Ultra में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ D2 डेडिकेटेड गेमिंग डिस्प्ले चिप भी दी जाएगी। कंपनी ने Redmi K90 Max में मिलने वाला एक्टिव कूलिंग सिस्टम भी देने की बात शेयर की है। फोन में 18.1mm कूलिंग फैन होगा है, जो मेटल बेयरिंग्स के साथ आएगा। Redmi का दावा है कि यह सिस्टम 100 सेकंड के अंदर तापमान को 10 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकता है, जबकि फैन का शोर लगभग 32dB तक सीमित रह सकता है।

अन्य डिटेल्स

Redmi K90 Ultra का Space Silver वैरियंट CNC एल्युमीनियम फ्रेम और एनोडाइज्ड फिनिश के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में IP68 और IP69 डस्ट एवं वॉटर रेजिस्टेंस, स्टीरियो स्पीकर्स और X-Axis लीनियर मोटर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

Redmi K90 Ultra Geekbench लिस्टिंग

सामने आई Geekbench लिस्टिंग में Xiaomi M332BF मॉडल नंबर वाला स्मार्टफोन दिखा है। लिस्टिंग के मुताबिक डिवाइस ने सिंगल-कोर टेस्ट में 3,082 और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,065 अंक हासिल किए हैं। फोन Android 16 पर रन करता नजर आया है और इसमें करीब 16GB RAM दी गई है।

लिस्टिंग में QTI SM8750 चिपसेट और Adreno 830 GPU का भी जिक्र किया गया है, जो Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलने की जानकारी देता है।

लीक और आधिकारिक टीजर्स को देखते हुए Redmi K90 Ultra उन यूजर्स के लिए दमदार विकल्प बन सकता है जो फ्लैगशिप-लेवल गेमिंग परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। यदि आप इसे लेना चाहते हैं और चीन में हैं तो 30 जून को हम इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।