बड़ी बैटरी और तगड़े प्रोसेसर के साथ Redmi Note 12T Pro 5G फोन हुआ चीन में लॉन्च, देखें डिटेल्स

रेडमी ने अपनी ‘नोट 12’ सीरीज़ का विस्तार करते हुए एक और नया 5जी फोन Redmi Note 12T Pro टेक मंच पर पेश कर दिया है। यह मोबाइल फोन फिलहाल चीन में लॉन्च हुआ है जो आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में एंट्री ले सकता है। नए नोट 12टी प्रो 5जी फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Redmi Note 12T Pro प्राइस
रेडमी नोट 12टी प्रो 5जी फोन को चाइना में तीन मैमोरी वेरिएंट्स में पेश किया गया है। सबसे बड़ा मॉडल जहां 12GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ आया है वहीं बाकी वेरिएंट्स में 8जीबी रैम मैमोरी के साथ 256जीबी स्टोरेज और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई हैं। कंपनी ने फिलहाल कीमत से पर्दा नहीं उठाया है परंतु यह रेडमी फोन blue ice, fog white और carbon black कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Redmi Note 12T Pro स्पेसिफिकेशन्स
स्क्रीन : रेडमी नोट 12टी प्रो को 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2460 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच एफएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इसमें 650निट्स ब्राइटनेस और 1400:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो भी मिलता है।
प्रोसेसर : Redmi Note 12T Pro में प्रोसेसिंग के लिए 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 अल्ट्रा आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3.1गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है जो मीयूआई 14 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में माली-जी610 जीपीयू मौजूद है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए नोट 12टी प्रो 5जी फोन में 5,080एमएएच बैटरी दी गई है जो 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है।