Redmi Note 13 4G जल्द हो सकता है ग्लोबल लॉन्च, FCC पर हुआ लिस्ट

रेडमी की नोट 13 सीरीज घरेलू बाजार चीन में पेश हो चुकी है इसे भारत सहित अन्य ग्लोबल बाजारों में एंट्री मिलने की बात सामने आ रही है। बता दें कि इस श्रृंखला के मोबाइल्स को कुछ सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखे जाने के बाद Redmi Note 13 4G ग्लोबल वैरियंट एफसीसी सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में देखा गया है। जिसमें कुछ प्रमुख डिटेल सामने आई है। आइए, आगे आपको इस बार में विस्तार से जानते हैं।
Redmi Note 13 4G एफसीसी लिस्टिंग
- एफसीसी सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के मुताबिक Redmi Note 13 4G 23129RA5FL मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।
- आप लिस्टिंग इमेज में देख सकते हैं कि डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए 4G, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एफएम मिलने की बात सामने आई है।
- इसके अलावा लिस्टिंग में अन्य कोई बड़े स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आए हैं।
- अगर फोन के प्रोसेसर की बात करें तो एक लीक में जानकारी मिली है कि यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रिनो 610 जीपीयू से लैस हो सकता है।
Redmi Note 13 5G के स्पेसिफिकेशंस (चीन)
फोन का 5जी मॉडल इंडिया में जल्द पेश हो सकता है इसे BIS साइट पर देखा गया था। जिसमें चीन में पेश हुए स्मार्टफोन जैसे ही स्पेक्स मिल सकते हैं।
- डिस्प्ले: Redmi Note 13 5G मॉडल में 6.67-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है।
- प्रोसेसर: डिवाइस में बेहतर यूजर एक्सपीरियंस के लिए MediaTek Dimensity 6080 चिपसेट मिलता है। इसके साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 710 जीपीयू लगाया गया है।
- स्टोरेज: यह स्मार्टफोन 12GB तक रैम और सबसे बड़े 256GB तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश हुआ है।
- कैमरा: फोन की बड़ी खूबी है इसका कैमरा, जिसमें LED फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप है। यह कैमरा 100MP का प्राइमरी और 2MP डेप्थ लेंस सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में Redmi Note 13 Pro 5G में 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है।
- अन्य: अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम 5जी, 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस सपोर्ट दिया गया है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: यह मोबाइल एंड्रॉइड 13 पर काम करता है। जिसे बाद में अपडेट भी मिलेंगे।