Redmi Note 13 Pro+ 5G जल्द हो सकता है लॉन्च, एफसीसी पर स्पेसिफिकेशंस की डिटेल आई सामने

Join Us icon
Highlights

  • Note 13 Pro+ ग्लोबल सहित भारत में पेश हो सकता है।
  • इसे तीन रैम और स्टोरेज वैरियंट में एंट्री मिल सकती है।
  • यह चीन में 200MP के प्राइमरी कैमरा के साथ आता है।

शाओमी Redmi Note 13 सीरीज को ग्लोबल सहित भारत में पेश कर सकता है। इससे पहले यह सीरीज चीन में एंट्री ले चुकी है। वहीं, अब IMDA और BIS सर्टिफिकेशन पर आने के बाद श्रंखला का Redmi Note 13 Pro+ 5G एफसीसी पर सामने आया है। जहां इसके रैम और स्टोरेज ऑप्शन की डिटेल मिली है। आइए, आगे आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

Redmi Note 13 Pro+ 5G एफसीसी लिस्टिंग

  • एफसीसी लिस्टिंग में Redmi Note 13 Pro+ मोबाइल 23090RA98G मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।
  • फोन को ग्लोबल मार्केट में तीन रैम और स्टोरेज वैरियंट में एंट्री मिल सकती है।
  • डिवाइस का बेस मॉडल 8GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला हो सकता है।
  • अन्य दो मॉडल 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट कर सकते हैं।
  • इसके अलावा यह फोन ब्रांड की MIUI 14 पर बेस्ड होने की डिटेल सामने आई है।

Redmi Note 13 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस (चीन)

  • डिस्प्ले: Redmi Note 13 Pro Plus में 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 2712 x 1220 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, DCI-P3 100% वाइड कलर गमट सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन लगाया गया है।
  • प्रोसेसर: यह तगड़ा डिवाइस क्वालकॉम के ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 चिपसेट से लैस रखा गया है। बेहतर ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 740 GPU मिलता है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस 12GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
  • कैमरा: स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप LED फ्लैश के साथ दिया गया है। जिसमें OIS वाला 200MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में ये नोट सीरीज फोन 5,000mAh और दमदार 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
  • अन्य: मोबाइल में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP68 रेटिंग, डुअल सिम 5जी, वाईफाई, ब्लूटूथ, जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
  • सॉफ्टवेयर: Redmi Note 13 Pro Plus एंड्रॉइड 13 आधारित MIUI 14 पर रन करता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here