Redmi Note 13 Pro + में मिल सकता है 200MP कैमरा और कई पावरफुल स्पेसिफिकेशंस, देखें ये लीक डिटेल

Join Us icon
Highlights

  • रेडमी नोट 13 सीरीज पर काम किया जा रहा है।
  • Redmi Note 13 Pro + का लीक सामने आया है।
  • डिवाइस में 120 वॉट फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।

रेडमी की नोट 12 सीरीज के अपग्रेड के तौर पर नई नोट 13 सीरीज पर काम किया जा रहा है। खबर है कि कंपनी साल की आखिरी तिमाही में नए नोट 13 सीरीज स्मार्टफोन बाजार में उतार सकती है। इसमें रेडमी नोट 13, रेडमी नोट 13 प्रो और Redmi Note 13 Pro + लॉन्च हो सकते हैं। जिसके टॉप मॉडल प्रो प्लस का एक बड़ा लीक सामने आया है। आइए, आगे आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

Redmi Note 13 Pro + स्मार्टफोन (लीक)

टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो के माध्यम से Redmi Note 13 Pro + के प्रमुख स्पेसिफिकेशन और रफ स्ट्रक्चर शेयर किया है।

  • इस लीक में बड़ी बात यह सामने आई है कि नोट 13 प्रो प्लस को नोट 12 प्रो प्लस से बेहतर 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें यूजर्स को 4X इन सेंसर जूम मिलने के बात कही गई है।
  • लंबे बैकअप के लिए मोबाइल में 5000mAh बैटरी और 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
  • स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसे कर्व्ड एज डिस्प्ले के साथ पेश होने की डिटेल मिली है। इस पर 1.5के रिजॉल्यूशन मिल सकता है।

Redmi Note 13 Pro + डिजाइन (लीक)

  • फोन का जो रफ स्ट्रक्चर शेयर किया गया है उसके मुताबिक प्रो प्लस डिवाइस कर्व एज डिस्प्ले स्क्रीन के साथ आएगा।
  • इस सीरीज में आने वाले रेडमी नोट 13, रेडमी नोट 13 प्रो और Redmi Note 13 Pro + स्मार्टफोंस को एक तरह के डिजाइन के साथ लाया जा सकता है। हालांकि नोट 13 और 13 प्रो में फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है।
  • आप इमेज में में देख सकते हैं कि बैक पैनल पर एक बड़ा कैमरा माड्यूल मौजूद है। जिसमें दो बड़े सर्कुलर कैमरा कट आउट और दो छोटे कट आउट दिए गए हैं। देख कर लगता है कि इसमें तीन कैमरा और एक एलइडी फ्लैश लगा होगा।

Redmi Note 13 Pro + के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: संभावित स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डिवाइस में 6.7 इंच का OLED डिस्पले मिल सकता है। इस पर पंच होल डिजाइन और 120Hz रिफ्रेश रेट की पेशकश की जा सकती है।
  • प्रोसेसर: डिवाइस में यूजर्स को Mediatek Dimensity प्रोसेसर दिया जा सकता है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में स्मार्टफोन 8GB रैम के साथ 256GB तक इंटरनल स्टोरेज से लैस हो सकता है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो लीक में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस मिलने की डिटेल मिली है। इसके साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस मिलने की उम्मीद है।
  • बैटरी: बैटरी की बात करें तो डिवाइस 5000mAh बैटरी और 120वाट फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है।
  • अन्य: अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल, सिम 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here