Redmi Note 13R Pro 5G फोन 3सी साइट पर इन स्पेसिफिकेशंस के साथ लिस्ट, जानें डिटेल 

Join Us icon
Highlights

  • नोट 13 सीरीज में Redmi Note 13R Pro 5G आ सकता है।
  • यह फोन 3सी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है।
  • इसमें 33वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की पेशकश की जा सकती है।

शाओमी ने हाल ही रेडमी नोट 13 सीरीज के तहत Redmi Note 13 5G, Redmi Note 13 Pro 5G और Redmi Note 13 Pro+ 5G को चीन में पेश किया है। वहीं, अब ब्रांड इसमें Redmi Note 13R Pro 5G भी जोड़ सकता है। इस नए फोन को 3सी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। जिसमें इसकी बैटरी चार्जिंग डिटेल सामने आई है। आइए, आगे लिस्टिंग को विस्तार से जानते हैं।

Redmi Note 13R Pro 5G 3सी लिस्टिंग

  • 3सी सर्टिफिकेशन पर सामने आई डिटेल के मुताबिक Redmi Note 13R Pro 5G, 2311FRAFDC मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।
  • डिटेल मिली है कि मोबाइल में 33वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की पेशकश की जा सकती है।
  • यह भी सामने आया है कि डिवाइस 5G तकनीक से लैस होगा।
  • कहा जा रहा है कि Redmi Note 13R Pro 5G भारत में भी पेश हो सकता है।
  • इसके अलावा फिलहाल इसके अन्य स्पेसिफिकेशन की डिटेल अभी सामने नहीं आई है।

Redmi Note 13R Pro 5G 3C

रेडमी नोट 13 5 जी के स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: रेडमी नोट 13 में 6.67-इंच का 1.5K FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन लगाया गया है।
  • प्रोसेसर: Redmi Note 13 5जी फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर का उपयोग हुआ है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में इसमें 16GB तक रैम + 512GB तक इंटरनल स्टोरेज की पेशकश मिल रही है।
  • कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा है। जिसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वी​डियो कॉलिंग के लिए Redmi Note 13 5G फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगा है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में Redmi Note 13 में 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh बैटरी दी गई है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here