इंडिया में लॉन्च होने वाला Redmi Note 15 Pro+ 5G फोन चीनी मॉडल से होगा अलग! जानें क्या मिलेंगे बदलाव

Join Us icon

रेडमी नोट 15 चाइना में लॉन्च हो चुकी है जिसके तहत Redmi Note 15, Note 15 Pro और Note 15 Pro+ स्मार्टफोन लाए गए हैं। इंडियन मोबाइल यूजर्स भी इन स्मार्टफोंस का भारत में इंजतार कर रहे हैं। इस सीरीज से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है कि ग्लोबल मार्केट में लाया जाने वाला रेडमी नोट 14 प्रो+ प्लस 5जी फोन चीन में लॉन्च हुए मॉडल से अलग रखा जाएगा। ग्लोबल मॉडल में कुछ चीजें कम की जाएगी तो कुछ को बढ़ाया जाएगा। इंडिया में लॉन्च होने वाला Redmi Note 15 Pro+ चीन वाले मॉडल से कितना अलग होगा, इसकी लीक डिटेल आप आगे पढ़ेंगे।

सबसे बड़ा बदलाव रेडमी नोट 15 प्रो+ 5जी फोन के कैमरा सेगमेंट में देखने को मिल सकता है। चीन में जहां यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च हुआ है, वहीं लीक के अनुसार ग्लोबल मॉडल को डुअल रियर कैमरा के साथ लाया जाएगा। खबर के मुताबिक कंपनी ग्लोबल वर्ज़न में 2.5x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 50MP telephoto लेंस नहीं देगी।

गौरतलब है कि चीन में यह फोन 50 मेगापिक्सल LYT800 OIS मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ लाया गया है। लेकिन Redmi Note 15 Pro+ के ग्लोबल मॉडल में सिर्फ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है।

इसी तरह इंडिया या ग्लोबल मार्केट में लाए जाने वाले इस रेडमी स्मार्टफोन की बैटरी भी चीनी मॉडल से कम रखी जा सकती है। चाइना में Redmi Note 15 Pro+ 5G फोन 7,000mAh battery पर लॉन्च हुआ है। लेकिन चीन के बाहर पेश किए जाने वाले इस रेडमी 5जी फोन में सिर्फ 6,500mAh बैटरी दी जा सकती है।

कैमरा और बैटरी के मामले में जहां रेडमी नोट 15 प्रो+ के ग्लोबल मॉडल को डाउनग्रेड किए जाने की बात कही गई है। वहीं चार्जिंग तकनीक के मामले में ग्लोबल वर्ज़न चाइनीज मॉडल की तुलना में अपग्रेड किया जा सकता है। लीक के अनुसार Redmi Note 15 Pro+ ग्लोबल मार्केट में 100W चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि चीन में यह फोन 90W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।

Redmi Note 15 Pro Plus 5G के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर पर काम करता है। वहीं हैवी प्रोसेसिंग और गेमिंग के दौरान फोन को हीट से बचाने के लिए इसमें 5954mm² तक थर्मल कंडक्टिविटी प्रदान करने वाली आइस-सील्ड सर्कुलेटिंग कूलिंग पंप लगाया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 आधारित HyperOS 2 पर काम करता है।

रेडमी नोट 15 प्रो+ 5जी स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.83-इंच की कर्व्ड स्क्रीन दी गई है जो OLED पैनल पर बनी है और 3200निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और स्क्रीन को शाओमी ड्रैगन क्रिस्टल ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। बताते चलें कि यह वॉटरप्रूफ फोन IP69+IP69K सर्टिफाइड है।

redmi-note-15-pro-plus-specs-leaked

कंफर्म तो नहीं है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि इंडिया में रेडमी नोट 14 प्रो+ का प्राइस 30 हजार रुपये के करीब रखा जा सकता है। इसी रेंज में realme 15 Pro फोन रेडमी को टक्कर देने के लिए तैयार बैठा है। रियलमी 15 प्रो उसी स्नेपड्रैगन चिपसेट पर काम करता है जिसपर Redmi Note 15 Pro+ लॉन्च हुआ है।

रियलमी 15 प्रो में 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500nits पीक ब्राइटनेस वाली स्क्रीन दी गई है। वहीं यह स्मार्टफोन पावरफुल 7,000mAh battery और 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। इसी प्राइस सेगमेंट में OnePlus Nord 5 और POCO F7 स्मार्टफोन अपनी परफॉर्मेंस के लिए फेमस हैं जिनका AnTuTu score क्रमश: 14 लाख और 19 लाख से भी अधिक आ चुका है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here