Redmi Note 17 और Note 17 Pro का डिजाइन लॉन्च से पहले लीक, मिल सकता है Snapdragon चिप और 9000mAh तक बैटरी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/redmi-note-17-note-17-pro-design-leak-expected-specs.jpg

Redmi इस महीने अपनी नई Redmi Note 17 सीरीज लॉन्च करने वाला है। इसे लेकर टीजर भी जारी किया जा चुका है। वहीं, लॉन्च से पहले इस सीरीज को का एक नया पोस्टर लीक हुआ है, जिसमें पहली बार Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro का डिजाइन देखने को मिला है। बता दें कि रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस सीरीज में Redmi Note 17R, Redmi Note 17, Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max जैसे चार मॉडल पेश कर सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Redmi Note 17 और Note 17 Pro का डिजाइन लीक

लीक हुए पोस्टर के अनुसार आगामी Redmi Note 17 में सिंगल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिला है। जबकि Redmi Note 17 Pro डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ नजर आया है। दोनों स्मार्टफोंस में कैमरा मॉड्यूल को इस बार फोन के ऊपरी बाएं (Top-Left) हिस्से में रखा गया है। कुल मिलकर देखने में लुक प्रीमियम लग रहा है। कलर्स के मामले में ब्लू और पर्पल सामने आया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस सीरीज के किसी भी मॉडल के स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Redmi Note 17 के स्पेसिफिकेशंस संभावित

अब तक आए लीक्स के अनुसार Redmi Note 17 में 6.83-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है। जो 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट कर सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। फोन में 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है, हालांकि बैटरी साइज का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है।

Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9000mAh बैटरी

Redmi Note 17 Pro में भी 6.83-इंच 1.5K OLED फ्लैट डिस्प्ले मिलने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट लगाया जा सकता है। इसकी खासियत 9000mAh बैटरी हो सकती है, जो इसे इस सेगमेंट के सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस में शामिल कर सकती है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 17 और Note 17 Pro दोनों में 50MP प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ दोनों स्मार्टफोंस में Android 16 आधारित HyperOS 3.1, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और वाटर-रेसिस्टेंट बॉडी जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

Redmi Note 17 Pro Max भी हो सकता है लॉन्च

रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी Redmi Note 17 Pro Max को अगले महीने यानी अगस्त में लॉन्च कर सकती है। इसमें 1.5K OLED फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7500 प्रोसेसर, 10,100mAh बैटरी और 200MP प्राइमरी कैमरा मिलने की बात सामने आई है।

लॉन्च टाइमलाइन

फिलहाल Redmi ने Note 17 सीरीज की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन की घोषणा नहीं की है। हालांकि, लगातार सामने आ रहे लीक्स और डिजाइन पोस्टर से लगता है कि कंपनी इस महीने चीन में Redmi Note 17 और Note 17 Pro को लॉन्च कर सकती है।

अगर आप बड़ी बैटरी और नए Snapdragon प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Redmi Note 17 सीरीज का इंतजार किया जा सकता है। हम आपको पेश होने की तारीख या अन्य कोई डिटेल मिलने पर फिर नए पोस्ट में अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।