Redmi Note 17 Pro 5G की भारतीय लॉन्च डेट लीक, सितंबर में इस दिन हो सकती है एंट्री

Join Us icon

Redmi Note 17 5G फोन को भारत में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। वहीं, अब इसके Pro मॉडल को देश में पेश किए जाने की जानकारी सामने आई है। सोशल मीडिया साइट X पर टिपस्टर Abhishek Yadav ने Xiaomi India के आगामी लॉन्च टाइमलाइन से जुड़ी जानकारी शेयर की है। उनके अनुसार Redmi Note 17 Pro 5G सीरीज को भारत में सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Redmi Note 17 Pro लॉन्च टाइमलाइन लीक

टिपस्टर Abhishek Yadav के अनुसार, Redmi Note 17 Pro सीरीज की भारत में लॉन्चिंग 18 सितंबर या 20 सितंबर को हो सकती है। हालांकि यह साफ नहीं है कि ब्रांड इन दोनों में से किस तारीख को फोन लेकर आएगा।

खास बात यह है कि Redmi Note 17 भारत में पहले ही आ चुका है। ऐसे में Pro मॉडल्स की एंट्री से Redmi Note 17 सीरीज का भारतीय लाइनअप और बड़ा हो सकता है। फिलहाल सामने आई जानकारी Redmi Note 17 Pro की लॉन्च टाइमलाइन तक ही सीमित है और कंपनी ने इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है।

टिपस्टर के मुताबिक Redmi Note 17 Pro के अलावा Xiaomi India आने वाले महीनों में कई बड़े लॉन्च की तैयारी कर रहा है। Redmi 17 सीरीज को 5 सितंबर के आसपास लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, जबकि Xiaomi 18 Pro सीरीज दिसंबर तक भारत में एंट्री कर सकती है। रिपोर्ट में Xiaomi 18 Pro के रियर पैनल पर एक छोटे सेकेंडरी डिस्प्ले दिए जाने का भी दावा किया गया है।

Redmi Note 17 Pro 5G स्पेसिफिकेशंस चीन

Redmi Note 17 Pro 5G को चीन में पहले ही पेश किया जा चुका है। उम्मीद है भारत में भी मिलते-जुलते फीचर्स मिलेंगे। चाइना वैरियंट में 6.83 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक है।

परफॉरमेंस के लिए Redmi Note 17 Pro 5G फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट मिलता है। इसे 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

Redmi Note 17 Pro 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। फोन में 9,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके साथ फोन में 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

अगर यही बैटरी भारतीय मॉडल में भी दी जाती है, तो यह Redmi Note 15 Pro की 6,580mAh बैटरी के मुकाबले बड़ा अपग्रेड होगा। हालांकि, भारतीय मॉडल के स्पेसिफिकेशंस में कुछ बदलाव हो सकते हैं।

Redmi Note 17 Pro को ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी मजबूत बनाया गया है। चीन में लॉन्च मॉडल में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है। इसके अलावा फोन में स्टीरियो स्पीकर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

आखिर में आपको बताते चलें कि फिलहाल Redmi Note 17 Pro 5G की भारत में लॉन्च डेट को लेकर सामने आई जानकारी टिपस्टर ने दी है। यह 18 सितंबर या 20 सितंबर को आएगा या नहीं इसकी पुष्टि ब्रांड ने नहीं की है। ऐसे में आधिकारिक घोषणा होने का वेट करना होगा।

यदि आगामी Redmi Note 17 Pro 5G फोन चीन वाले मॉडल के समान स्पेसिफिकेशंस के साथ भारत में आता है, तो बढ़िया मिड रेंज विकल्प बन सकता है। अगर आप अगले महीने नया फोन प्लान कर रहे हैं तो इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here