Redmi Note 17 Pro Max Geekbench पर हुआ स्पॉट, Snapdragon 6 Gen 5 के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

Redmi अपनी Note 17 सीरीज का लगातार विस्तार कर रहा है। हाल ही में भारत में Redmi Note 17 5G लॉन्च हुआ है। उम्मीद है Redmi Note 17 Pro भी जल्द ग्लोबल मार्केट आ सकता है। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक Redmi Note 17 Pro Max भी चीन और ग्लोबल मार्केट के लिए लाया जा सकता है। हालांकि ब्रांड ने इसका ऐलान नहीं किया है इससे पहले ही स्मार्टफोन का ग्लोबल वैरियंट Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। जिससे इसके प्रोसेसर, RAM और अन्य डिटेल्स सामने आई हैं।

Redmi Note 17 Pro Max Geekbench लिस्टिंग

Geekbench लिस्टिंग में आगामी Redmi फोन 2609FRA74G मॉडल नंबर के साथ सामने आया है। मॉडल नंबर में मौजूद “G” इस बात का इशारा है कि यह ग्लोबल मॉडल है। इससे पहले यही मॉडल थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया था। जहां इसके Redmi Note 17 Pro Max नाम की पुष्टि हुई थी।

Geekbench 7 लिस्टिंग के अनुसार फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिसका पार्ट नंबर SM6850 है। इसमें चार परफॉरमेंस कोर 2.61GHz और चार एफिशिएंसी कोर 2.02GHz क्लॉक स्पीड पर रन करते दिखे हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 812 GPU मिल सकता है।

लिस्टिंग से यह भी सामने आया है कि Redmi Note 17 Pro Max फोन 8GB RAM और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ टेस्ट किया गया। बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो डिवाइस ने सिंगल-कोर टेस्ट में 924 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,923 अंक हासिल किए हैं।

Redmi Note 17 Pro Max के स्पेसिफिकेशन संभावित

अब तक आए लीक्स के मुताबिक Redmi Note 17 Pro Max में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ आ सकता है।

Redmi Note 17 Pro Max. फोन में 8GB और 12GB LPDDR5X RAM के विकल्प मिल सकते हैं। स्टोरेज के लिए 128GB (UFS 2.1) और 256GB (UFS 4.0) वैरियंट आने की उम्मीद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 9,200mAh बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 17 Pro Max में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

अन्य संभावित फीचर्स की बात करें तो Redmi Note 17 Pro Max फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, IP68/IP69K डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस, eSIM सपोर्ट और Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 मिल सकता है।

रिपोर्ट्स की मानें तो Redmi Note 17 Pro Max का चीन वर्जन ग्लोबल मॉडल से अलग हो सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट, 200MP प्राइमरी कैमरा और 10,000mAh बैटरी मिलने की संभावना है।

फिलहाल Redmi ने Note 17 Pro Max को लेकर ऐलान नहीं किया है। हालांकि Geekbench लिस्टिंग में डिवाइस के सामने आने के बाद इसके जल्द आने की संभावना बढ़ गई है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here