Redmi Note 18 की डिटेल्स आई सामने, सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ मोबाइल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/Redmi-Note-17-Pro-Max-5G-specs.jpg

रेडमी अपनी नई ‘नोट’ सीरीज पर काम शुरू कर चुकी है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक इस बाबत कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन एक नई सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में Redmi Note 18 से जुड़ी अहम डिटेल सामने आई है। अपकमिंग रेडमी फोन चाइना की मिनिस्ट्री ऑफ इंडस्ट्री एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MIIT) पर स्पॉट किया गया है जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi Note 18 लिस्टिंग डिटेल

रेडमी नोट 18 से जुड़ी जानकारी हमें टेक वेबसाइट गिज़मोचाइना के जरिये प्राप्त हुई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि रेडमी के एक अपकमिंग स्मार्टफोन को M841EE मॉडल नंबर के साथ 3C सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। इस लिस्टिंग में फोन के नाम की जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के आधार पर अनुमान लगाया गया है कि सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ मोबाइल Redmi Note 18 नाम के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

लिस्टिंग में क​थित रेडमी नोट 18 से जुड़ी स्पेसिफिकेशन्स या फीचर्स सामने नहीं आए हैं। सर्टिफिकेशन साइट पर मिली जानकारी के अनुसार M841EE मॉडल नंबर वाले रेडमी फोन में 67W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलेगी। अगर डीसीएस के ​लीक की ही बात करें तो टिपस्टर के अनुसार Redmi Note 18 series में कंपनी 3 स्मार्टफोन मॉडल पेश कर सकती है और सबसे बड़े यानी Redmi Note 18 Pro Max में 10000mAh तक की बैटरी दी जा सकती है।

Redmi Note 17 Pro Max प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी नोट 18 प्रो मैक्स के इंडिया लॉन्च में अभी काफी समय है। लेकिन अगर आप रेडमी नोट स्मार्टफोन में रूचि रखते हैं तो सितंबर महीने में Redmi Note 17 Pro Max भारतीय बाजार में आया था जिसका स्टार्टिंग प्राइस 49,999 रुपये है। इसमें 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है। यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है।

पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स में 10000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 100W HyperCharge फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल 27W reverse चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। इस रेडमी फोन में 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन लगी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 3500nits पीक ब्राइटनेस मिलती है।

Redmi Note 17 Pro Max

फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स 5जी फोन 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है और इसके फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगा है। इस फोन को IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग दी गई है जो स्मार्टफोन डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के साथ ही गर्म व चिकने लिक्विड से भी बचाती है। वहीं स्क्रीन को स्क्रैच से बचाने के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus 2 की लेयर दी गई है।