6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ आएगा रेडमी नोट 7 प्रो

Join Us icon

इसी महीने चीन में शाओमी रेडमी नोट 7 को लॉन्च किया गया था। 48-मेगापिक्सल कैमरे वाला यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। वहीं, इसके एक और वेरिएंट यानी रेडमी नोट 7 प्रो को लॉन्च किए जाने की चर्चा हर ओर की जा रही है। कंपनी ने चीन नोट 7 में सैमसंग सेंसर का इस्तेमाल किया था। वहीं, इसके दूसरे वेरिएंट यानी नोट 7 प्रो को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें सोनी आईएमएक्स586 इमेज सेंसर वाला 48 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।

वहीं, अब रेडमी के सीईओ लू विबिंग ने नोट 7 प्रो के बारे में नई जानकारी दी है। लू ने वीबो पर फैन्स से पुछा था कि रेडमी नोट 7 प्रो में वह क्या चाहते हैं। इसके जवाब में लोगों ने कहा इसमें 3/32 जीबी, 6/64 जीबी और 6/128 जीबी वर्जन होना चाहिए, जिससे उम्मीद की जा रही है कि डिवाइस में 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज होगी।

24 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस शाओमी का यह शानदार फोन होगा 19 फरवरी को लॉन्च

xiaomi-redmi-note-7-pro

बता दें कि हाल ही में शाओमी ने अपने सब-ब्रांड रेडमी के अंदर अपना पहला स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 लॉन्च किया था, जिसे लेकर कंपनी ने लक्ष्य रखा है कि वह पहले महीने में इस डिवाइस के 10 लाख यूनिट्स को सेल करेगी। रेडमी नोट 7 हैंडसेट की खासियत की बात करें तो यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

शाओमी ने चला नया दांव, पेश किया बेहद ही सस्ता स्मार्टफोन रेडमी गो

इसके अलावा स्मार्टफोन में f/1.8 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। शाओमी रेडमी नोट 7 के 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज, 4जीबी रैम और 64जीबी और 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरियंट के साथ आता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here