Dimensity 8500 और 12GB रैम के साथ Redmi Turbo 5 हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुआ स्पॉट

Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi इन दिनों चीन में Redmi Turbo 5 Max को लेकर लगातार टीज कर रहा है। इसी बीच बेस वैरियंट Redmi Turbo 5 के आने की बात भी सामने आ गई है। क्योंकि यह स्मार्टफोन Geekbench डेटाबेस पर स्पॉट हुआ है। जिसमें इसके बड़े स्पेसिफिकेशंस पता चले हैं। उम्मीद है इसे भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। आइए, आगे आपको आगामी फोन की डिटेल्स देते हैं।
Geekbench लिस्टिंग में यह डिवाइस मॉडल नंबर 2511FRT34C के साथ स्पॉट हुआ है। हालांकि लिस्टिंग में ऑफिशियल मार्केटिंग नेम नहीं है, लेकिन टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार यह मॉडल नंबर Turbo 5 सीरीज के बेस मॉडल के रूप में आ सकता है। यानी इसे Redmi Turbo 5 नाम से लॉन्च किया जा सकता है।
परफॉरमेंस की बात करें तो Geekbench पर Redmi Turbo 5 ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1,594 और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,686 का स्कोर हासिल किया है। इससे लगता है कि यह फोन हाई-परफॉरमेंस सेगमेंट को टारगेट कर सकता है और गेमिंग और हेवी मल्टीटास्किंग पसंद करने वाले यूजर्स को लुभा सकता है।
Redmi Turbo 5 (Xiaomi 2511FRT34C) makes an appearance on Geekbench with recently launched MediaTek Dimensity 8500 SoC, which comes with minor upgrades compared to its predecessor, Dimensity 8400.
Geekbench scores:
Single-core: 1594
Multi-core: 6686Specifications:
⬛ CPU… pic.twitter.com/f3Q7tsRIyW— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) January 21, 2026
Geekbench की CPU डिटेल्स के अनुसार, फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिसमें एक प्राइम कोर 3.40GHz की क्लॉक स्पीड पर, तीन परफॉरमेंस कोर 3.20GHz पर और चार एफिशिएंसी कोर 2.20GHz पर काम करते हैं। इसके साथ ही सोर्स कोड में Mali-G720 MC8 GPU का जिक्र भी किया गया है। CPU और GPU कॉन्फिगरेशन को देखते हुए उम्मीद है कि आगामी Redmi Turbo 5 में MediaTek Dimensity 8500 चिप दिया जा सकता है।
लिस्टिंग से यह भी पुष्टि हुई है कि Redmi Turbo 5 Android 16 पर रन कर सकता है। इसमें 16GB रैम दी जा सकती है। जिससे उम्मीद है कि कंपनी इसे पावरफुल परफॉरमेंस स्मार्टफोन के तौर पर पेश कर सकती है।
Geekbench से पहले यही मॉडल नंबर चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया था। जहां फोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की जानकारी दी गई है। वहीं, Redmi Turbo 5 Max के लिए कंपनी पहले ही 9,000mAh की बड़ी बैटरी की पुष्टि कर चुकी है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Redmi Turbo 5 में भी यही 9,000mAh बैटरी लगाई जा जा सकती है, जिससे लंबा बैकअप मिलना लगभग तय माना जा सकता है।
फिलहाल Redmi ने आधिकारिक तौर पर सिर्फ Redmi Turbo 5 Max के लॉन्च और फीचर्स को टीज किया है। हालांकि, अब Redmi Turbo 5 के Geekbench पर सामने आने के बाद कंपनी जल्द ही इसके लॉन्च को लेकर भी टीजर जारी कर सकती है।
यदि आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें बढ़िया परफॉरमेंस, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग मिल जाए तो Redmi Turbo 5 सीरीज का इंतजार किया जा सकता है। हम आपको आगे भी इससे जुड़े अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।